spot_img

स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद कर नारेबाजी करती पहुंचीं, प्रदर्शन, अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य रसोइया संघ के बैनर तले सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष सात सूत्री मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय के रसोइयों ने विद्यार्थियों के मध्याह्न भोजन बंद कर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर भाकपा माले नेता ललन पासवान के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। इनकी मांगों में एमडीएम रसोइया को तत्काल अठारह हजार पारिश्रमिक देने, देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार सरकार राज्यांश बढ़ोतरी कर पारिश्रमिक में बढोतरी करने, मध्याह्न भोजन कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत चिकित्सा बीमा, वर्दी समेत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बनाने की मांग शामिल है। मौके पर आयोजित सभा को शिला देवी, ममता देवी, गीतादेवी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।

- Advertisement -

स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद कर नारेबाजी करती पहुंचीं, प्रदर्शन, अल्टीमेटम

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए,
बच्चों के बीच मारपीट में मां-बेटी जख्मी

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जालें पूर्वी पंचायत के समधिनियां गांव में बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद में मां सहित बेटा बेटी गंभीर  रूप से जख्मी हो गई। जख्मी फुलबदन देवी,अठारह वर्षीय नेहा कुमारी व नौ वर्षीय शिवम कुमार को रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सा कराया जा रहा है। इस आलोक पीड़िता फुलबदन देवी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उनके पुत्र शिवम कुमार व सुरेंद्र साह के पुत्र बिक्की के बीच खेल-खेल विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर सुरेंद्र साह ने उनके पुत्र शिवम को मारपीट रहे थे। बेटे की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पीड़िता पुत्र को बचाने गई तो उसे नामजद सुरेंद्र समेत चार लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews

मुजफ्फरपुर NH-27 पर बड़ा हादसा टला! धू-धू कर जली चलती बस से 35 यात्रियों को बचाने वाला हीरो ड्राइवर! आप भी कहेंगे वाह!

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर के बरजी ओवरब्रिज पर चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से 35 यात्रियों की जान बच गई, कोई हताहत नहीं हुआ।#MuzaffarpurBusFire,#BiharNews,#NH27Accident