spot_img

स्वास्थ्य मंत्री जी फैसले पर करें विचार, दरभंगा को हर हाल में चाहिए एम्स

spot_img
- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री जी फैसले पर करें विचार, दरभंगा को हर हाल में चाहिए एम्स

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय मिथिला संघ व मिथिला विकास संघ के संयुक्त बैनर तले एम्स की स्थापना की मांग ने उग्र आंदोलन की वकालत तेज कर दी है। साथ ही  उत्पन्न गतिरोध को दूर करने की मांग सरकार से की है। वहीं, हर हाल में दरभंगा में एम्स की स्थापनाको हो इस मांग को लेकर मंगलवार को मंगलमयी शुरूआत की घोषणा करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है।

- Advertisement -

आयुक्त कार्यालय पर एम्स की स्थापना की मांग को लेकर महाधरना पर बैठे लोगों ने साफ शब्दों में सरकार व प्रशासन से दो टूक सीधे तौर पर कहा है कि किसी भी सूरत में दरभंगावासियों को एम्स चाहिए। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मिथिलांचल की हृदयस्थली दरभंगा में करोड़ों लोगों की चिरआकांक्षा की पूर्ति का राह  प्रशस्त हुआ लेकिन अचानक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इस प्रस्ताव को विभिन्न शर्तों के साथ रिज करने की खबर ने लोगों को आंदोलित कर दिया है।

- Advertisement -

वक्ताओं ने चेतावनी देते कहा कि एम्स की स्थापना में उत्पन्न बाधा को दूर कर फिर से प्रस्ताव  नहीं भेजा गया तो विभिन्न जनसंगठनों को साथ लेकर व्यापक जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। विनय कुमार झा संतोष  की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संघ के महासचिव सुजीत कुमार आचार्य ,सुरेंद्र नारायण मिश्रा, प्रवक्ता  रौशन कुमार झा ,संरक्षक राम कुमार झा, भाकपा जिला सचिव नारायणजी झा, कांग्रेस नेता राम नारायण झा ,राजीव कुमार चौधरी, माकपा नेता केवल ठाकुर , लोक संस्कृति मंच के महासचिव उदय शंकर मिश्रा, मिथिला संघर्ष समिति के कमलेश झा,अहमद अली तमन्ने ,राम सखा पासवान ,विश्वनाथ मिश्रा ,प्रेम कुमार झा बौआ, बरुन कुमारझा , राम नाथ पंजियार, शैलेंद्र कुमार कश्यप, मृत्युंजय मृणाल, शरद सिंह, आशुतोष मिश्रा, अरशद सिद्दीकी ,ज्योति सिंह, शत्रुधन झा, जय भारद्धाज, विकास कुमार, मदन चौधरी,  गणेश मंडल  ने भी संबोधित किया।

स्वास्थ्य मंत्री जी फैसले पर करें विचार, दरभंगा को हर हाल में चाहिए एम्स

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar