spot_img

हनुमाननगर की सरकारी योजनाओं में तह तक भ्रष्टाचार, भड़के पंसस, अधिकारियों को लगाई लताड़

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर की सरकारी योजनाओं में तह तक भ्रष्टाचार, भड़के पंसस, अधिकारियों को लगाई लताड़हनुमाननगर की सरकारी योजनाओं में तह तक भ्रष्टाचार, भड़के पंसस, अधिकारियों को लगाई लताड़हनुमाननगर, देशज टाइम्स। नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख बसंत कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को  प्रखंड पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छ भारत अभियान पर चर्चा की गई। वहीं, योजनाओं से संबंधित व संचालित शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जनवितरण प्रणाली व आईसीडीएस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सदस्यों ने जमकर भड़ास निकाली। समिति सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए तत्काल निदान पर जोर दिया। कृषि विभाग की ओर से धैंचा की बीज सरकारी स्तर से आवंटित नहीं होने से नाराज सदस्यो ने मूंग के अनुदानित बीज का पूरे प्रखंड के लिए मात्र बारह किलोग्राम ही आवंटन मिलने पर जमकर बरसे।

- Advertisement -

इसकी जानकारी मिलते ही आगबबूला हुए समिति सदस्यों ने जमकर हल्ला बोला। वहीं, सदन के माध्यम से एक प्रस्ताव पारित करते हुए जल्द जांच टीम गठित करने की मांग की। गोदाईपट्टी पंचायत की मुखिया इंजिला देवी ने दो साल पूर्व स्वीकृत किए गए सामाजिक सुरक्षा पेंशन,शौचालय निर्माण व कन्या विवाह से जुड़े लाभार्थियों के लंबित राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की।पंचोभ पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी ने क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली विक्रेता पर बिना अनुश्रवण समिति गठित किए हुए खाद्यान्न व केरोसिन वितरण करने का मुद्दा उठाया।

- Advertisement -

इन मुद्दों पर कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुधीर कुमार ने त्वरित कार्रवाई करने की बात कही।वहीं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जारी हर घर नल का जल,गली-नाली पक्कीकरण योजना में मंथर गति से किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश देते हुए समिति सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई।मौके पर सीओ कैलाश चौधरी, बीईओ कैलाशपति यादव, प्रभारी सीडीपीओ गुंजना कुमारी,पीओ गजेंद्र कुमार, एमओ अरुण कुमार लाल, पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव, नीलम देवी,भारती देवी, आभा देवी,शांति देवी,संजू देवी, बब्लू झा समेत अन्य समिति सदस्य मौजूद थे।हनुमाननगर की सरकारी योजनाओं में तह तक भ्रष्टाचार, भड़के पंसस, अधिकारियों को लगाई लताड़

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture