
हनुमाननगर,देशज टाइम्स। जल संकट से जूझ रहे किसानों की समस्या को दरकिनार कर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में रविवार को खरीफ महाभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। किसानों के सिंचाई संबंधी समस्या को लेकर किए गए प्रश्नों का जवाब देने के बदले कार्यशाला में मौजूद अधिकारी बगलें झांकने लगे। कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने किसानो को उन्नत व वैज्ञानिक तरीके से खेती,कम लागत में अधिक पैदावार, उन्नत प्रभेद के धान का बीज,गव्य विकास, मुर्गी पालन,बकरी पालन के फायदे,दुधारू पशुओं की देख -भाल समेत सरकार प्रायोजित अन्य किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी।
कार्यशाला में मौजूद जाले कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों को धान के कम समय में तैयार होने वाले उन्नत प्रभेद के बीजों की जानकारी देते हुए इसे लगाने की विधि और कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने के गूर बताया।वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सोहन प्रसाद यादव ने लोगों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवा कर निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने के फायदे बताए।
पशु चिकित्सक डॉ. अर्जुन सहनी ने पशुपालकों को अपने दुधारू पशुओं की देख भाल के साथ-साथ सरकार के गव्य विकास योजना,बकरी पालन,मुर्गी पालन योजना के तहत सरकारी स्तर पर मिलने वाले अनुदान की विस्तृत जानकारी दिया।वहीं कार्यशाला का संचालन कर रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी उदय शंकर और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अभिनंदन कुमार ने किसानों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मौके पर कृषि सम्न्वयक रौशन कुमार, सालिक आजम अंसारी, महेश कुमार,सुबोध कुमार,जगमोहन चौधरी, रजी अहमद,पथलू यादव,पैक्स अध्यक्ष रामकुमार मिश्र,व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर राय समेत कृषि विभाग के सभी कर्मी व क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव ने की। कार्यशाला में पहुंचे छतौना के पथलू यादव, पटोरी के उपेन्द्र चौधरी, मोरो के हरि चौधरी,रुपौली के केदार प्रसाद ठाकुर आदि किसानों ने बताया कि खेतों में बिना नमी व सिंचाई के समुचित व्यवस्था के धान की कौन सी प्रभेद है जो बागमती नदी में लगाकर उपजाई जा सके।सिंचाई की समस्याओं का समाधान बताने से सभी अधिकारी कतराते रहे।यदि हमें इसका जवाब नहीं मिलता है तो ऐसे खरीफ कार्यशाला का औचित्य क्या है। यह किसानों के साथ क्रूर मजाक और सरकारी राशि का दुरुपयोग है।








You must be logged in to post a comment.