हनुमाननगर, देशज टाइम्स।|मंगलवार की शाम करीब आठ बजे उखड़ा चौक पर हुई सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची विशनपुर थाना की पुलिस ने जख्मी लोगों के ईलाज के लिए पीएचसी भेजा।पीएचसी के डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। आक्रोशित लोगों ने लहेरियासराय समस्तीपुर पथ को घटना स्थल के समीप जाम कर दिया।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना स्थल पर दुर्घटना के शिकार सभी लोग सड़क किनारे चाय नाश्ता की एक दुकान पर बैठे थे।तभी समस्तीपुर की ओर से अनियंत्रित आ रही टाटा पिक अप नंबर बीआर 06जीए 2728 की ठोकर से सभी लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।खबर लिखे जाने तक बीडीओ सुधीर कुमार ने दो लोगों के मौत होने की पुष्टि करते हुए पारिवारिक लाभ देने की बात कही।
मुखिया नरेश महतो ने कबीर अंत्येष्टि मद से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि मुहैया कराने की बात बताई। मौके पर सीओ कैलाश चौधरी ने मातम में डूबे परिवार को सरकारी आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए पीड़ित परिवार को मुहैया कराने की बात कही।घटना की सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे।लोगों को काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया।इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं,नरसरा चौक पर अभी भी जाम लगी हुई है।डीएमसीएच से दोनों मृतक का नाम संतोष राम व पवन सदा है। पिकअप का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया।गाड़ी से मिले कागजात के मुताबिक गाड़ी का मालिक मुजफ्फरपुर जिला के पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के हरिहर साह का पुत्र उपेन्द्र साह बताया जाता है।









You must be logged in to post a comment.