spot_img

हमारा नाम भी लेंगे वो लेकिन, हमारा जिक्र सबके बाद होगा…हे चुनावी नरेश तेरी हर इक अदा जुर्म है…

spot_img
- Advertisement -
सुना है धन का जोर मधुबनी में काम कर गया, धन पर बिक गए गरीबों के रखवाले, अब क्या करें बेटिकट बेचारे

Image result for मधुबनी लोकसभाचुनावी डेस्क, देशज टाइम्स। इसे चुनाव कहते हैं। यही राजनीति है। यहां चेहरे नहीं दिल की आवाज सुनी जाती है दिमाग से तिकड़मी चाल चला जाता है। यहां इस राजनीति में जो सबसे सीधा है वो शतरंज का घोड़ा है चलता है तो एकबार में ढ़ाई घर। यही वजह है, दरभंगा व मधुबनी के तीन धुंरधरों की धुरी यहां से खिसकती नजर आ रही है। कभी एक दूसरे के घुर विरोधी रहे कीर्ति और अली अशरफ फातमी आज अपनी ही पार्टी के मारे हैं बेचारे। कीर्ति को पश्चिम चंपारण, वाल्मीकिनगर, दिल्ली कहां कहां नहीं पार्टी घुमा रही वहीं फातमी को दरभंगा से पहले मधुबनी खिसकाया अब वहां से भी पत्ता साफ कर दिया।

- Advertisement -

Image result for मधुबनी लोकसभासुना है धन का जोर मधुबनी में काम कर गया। नई पार्टी बनी पैसे की कमी थी या नहीं अलग बात है धन लिया टिकट थमाने की बात कही जा रही है। स्वयं फातमी ने प्रेस वार्ता में इसपर गरजे। मगर, एक नाम है जो छुपा है, वो है कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता, मधुबनी का कभी सांसद, आज टिकट के लिए दूर कतार से बाहर होता मगर जोश अब भी वही कहते हैं, मधुबनी से निर्दलीय लड़ूंगा। मगर सवाल यही आखिर मधुबनी से कितने लोग निर्दलीय लड़ेंगे लेकिन भाई डॉ. शकील अहमद की तो बात ही कुछ और है। सो, अब पाला पूरी तरह कांग्रेस की लाचारी पर टिकी है कुनबा बचाए या दीवानों की फौज खड़ी कर ले।हमारा नाम भी लेंगे वो लेकिन, हमारा जिक्र सबके बाद होगा…हे चुनावी नरेश तेरी हर इक अदा जुर्म है...

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture