केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आदर्श समाज उत्थान सेवा संस्थान की ओर से रविवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया । संस्थान के सचिव संतोष कुमार नेतृत्व में चले अभियान में शामिल संस्थान के सदस्यों व ग्रामीणों ने केवटी चौक से मध्य विद्यालय बालक केवटी तक सड़क के किनारे में लगे कचरे की साफ-सफाई की। मौके पर संस्थान के सचिव ने स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ समाज के लिए सफाई जरूरी है। हर व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वें अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में मदद करें। लोगों को ऐसे कार्यों में भाग लेना चाहिए । इससे समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलेगी। अभियान में मनीष कुमार, पंकज कुमार सहनी, रंजन कुमार ,चंदन कुमार, रितेश कुमार जयसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित कुमार, रितेश गुप्ता, राजू महतो सहित कई शामिल रहे।








You must be logged in to post a comment.