spot_img

हरलाखी अस्पताल में कुत्ते फरमाते बेड पर आराम, जख्मी महिला इलाज करते रसोइए…वाह सुशासन

spot_img
- Advertisement -

 हरलाखी अस्पताल में कुत्ते फरमाते बेड पर आराम, जख्मी महिला इलाज करते रसोइए...वाह सुशासन

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। एक तरफ जहां राज्य सरकार सूबे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे करती है वहीं सरकारी अस्पताल की बदहाली व चिकित्सकों की लापरवाही समय-समय पर सरकार के झूठे दावों की पोल खोल देती है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल की बदहाली का मामला प्रायः प्रकाश में बना रहता है। दरअसल अस्पताल का बेड आवारा कुत्तों का आरामगाह बन चुका है। शुक्रवार को दो आवारा कुत्ते एक साथ इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड पर आराम करते नजर आए। यह नजारा दिन के करीब दो बजे का है। दवा वितरण केंद्र पर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। इमरजेंसी वार्ड में भी कोई नहीं था। वहीं चिकित्सक प्रकोष्ठ व चिकित्सा प्रभारी का प्रकोष्ठ भी वीरान पड़ा था, लेकिन अस्पताल के बाहर कुछ कर्मी एक जगह एकत्रित होकर एकदूसरे से गुफ्तगू कर रहे थे।हरलाखी अस्पताल में कुत्ते फरमाते बेड पर आराम, जख्मी महिला इलाज करते रसोइए...वाह सुशासन

- Advertisement -

हालांकि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल का यह मामला अखबारों की सुर्खियां बनती रही है। इतना ही नहीं एक बार तो हरलाखी के मधुबनी टोला की एक महिला जिसको आपसी विवाद में आरोपी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर सिर फोड़ दिया था उस गंभीर रूप से घायल मरीज का इलाज पीएचसी प्रभारी का खाना बनाने वाला एक रसोइया कर रहा था। उसने घायल महिला को सुई भी लगाई। जो इलाज करते हुए कैमरे में भी कैद हुए और उसकी खबर प्रकाशित होने के बावजूद लापरवाह अस्पताल प्रशासन की नींद नहीं खुली।

- Advertisement -

बहरहाल इनदिनों अस्पताल के बेड पर मरीज के बजाय आवारा कुत्ते सोते सरेआम दिख जाते हैं। हालांकि इससे अस्पताल प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जिससे अस्पताल प्रशासन की मनमानी व अनदेखी हमेशा की तरह बरकार है। शिकायत करने पर अस्पताल प्रशासन अपनी धौंस भी दिखाते हैं। स्थानीय रंजीत कुमार, संतोष कुमार, मो. शद्दाम, दीपक कुमार बैठा व प्रदीप कुमार समेत कई मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में गरीबों का इलाज भगवान भरोसे ही होता है। दवा काउंटर पर कुछ मामूली दवा देकर मरीजों को बाहर के एक निजी दुकान से दवा खरीदने के सलाह दी जाती है।

जिससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुधार के जो भी दावे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस बाबत सीएस हरिकिशोर सिंह ने बताया कि जब वहां कोई कर्मी नहीं था तो मरीज के परिजन या आस पास के लोग भी तो कुत्ते को भगा सकते हैं।हरलाखी अस्पताल में कुत्ते फरमाते बेड पर आराम, जख्मी महिला इलाज करते रसोइए...वाह सुशासन

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture