रामनगर–लौरिया मुख्य पथ पर पकड़ी गांव के समीप हाइवा व पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत से इलाका सहमा
बगहा, खबरयुग। शनिवार की सुबह रामनगर–लौरिया मुख्य पथ पर पकड़ी गांव के समीप हाइवा व पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत से एकबारगी पूरा इलाका सहम गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर जख्मी हैं। दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ ने पत्थर में दबे लोगों को बाहर निकाला। जख्मी लोगों को उपचार के लिए बेतिया भेजा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई जो आक्रोशित है।
फिलहाल हाइवे पर आवागमन बंद है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शवों को पत्थर से बाहर निकाला जा रहा है। शव की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह ग्यारह बजे दिन की है। ग्रामीणों ने बताया, लोग रामनगर के जोगिया से मठिया जलसे में शामिल होने पिकअप से जा रहे थे। पिकअप पर डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। पकड़ी गांव के समीप पत्थर से भरी हाइवा को ओवरटेक करने के क्रम में पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया।









You must be logged in to post a comment.