
हनुमाननगर,देशज टाइम्स। डीहलाही पंचायत के नरदरिया विवाह भवन में मंगलवार को किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित हुआ।प्रखंड कृषि पदाधिकारी उदय शंकर ने किसानों को आय दुगुना करने,जैविक खेती को बढ़ावा देने व पशु के बीमारियों का इलाज व पशु ऋण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
साथ ही कहा कि चौपाल के माध्यम से सरकार की ओर से किसान हित में चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान के बीच पहुंचाना है।
किसानों की समस्या व समाधान दोनों दोनों का हल ऑन द स्पॉट किया जाता है। चौपाल में किसानों की ओर से कई समस्याओं को रखा गया। सरकारी स्तर से मुहैया कराई जाने वाली गेहूं की अनुदानित बीज के अनुदान की राशि किसानों के खाते में जल्द ट्रांसफर करने,
वर्षों से खराब पड़े हुए हैं राजकीय नलकूप को फिर से चालू किए जाने, धैंचा व मूंग के बीज को किसानों में बांटकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच हुई हेराफेरी की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने, हाट की बंदोबस्ती व सब्जी बाजार की व्यवस्था प्रखंड क्षेत्र में उपलब्ध कराने की किसानों ने मांग की। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए बीएओ ने कहा कि हाट की बंदोबस्ती के लिए विभाग को जानकारी दी जाएगी। वहीं सब्जी मंडी के लिए सरकार को लिखा जाएगा। मौके पर कृृृषि समन्वयक शालिक आजम अंसारी, किसान सलाहकार अमरनाथ, लालबाबू मिश्र, महेश कुमार, सुबोध कुमार, वीरेंद्र कुमार प्रभात व दर्जनों किसान मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.