spot_img

हायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जामहायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जाम हायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जामअविनाश कुमार महथा, हायाघाट देशज टाइम्स। पतोर ओपी क्षेत्र के देकुली-सिसौनी पथ पर भीषण हादसे में एक पानदुकानदार की मौत हो गई। हादसा उसमामठ चौक पर सोमवार की देर रात हुई। यहां अनियंत्रित मालवाहक पिकअप ने पान की गुमटी में ठोकर मारते हुए उसी में बैठे पान दुकानदार पैंसठ वर्षीय उसमामठ के रामनारायण साह को कुचल दिया। मौके पर ही साह की मौत हो गई। वहीं, पान खा रहे तीन लोग वैन की चपेट में आकर जख्मी हैं।

- Advertisement -

हायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जामइसमें सीतामढ़ी  नानपुर पतनुक्का के स्व. अशर्फी साह के पुत्र पैंतीस वर्षीय विकास साह, उनके साला व हरिनगर के मुन्नीलाल के पुत्र तीस वर्षीय उदय साह व उसमामठ के मदन साह के पुत्र भूषण साह की हालत गंभीर है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल जख्मियों को डीएमसीएच लेकर गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह उसमामठ- हाठगाछी पथ को जाम कर दिया।

- Advertisement -

हायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जाम  सुबह से घंटों जाम की वजह से लोगों की आवाजाही ठप है। दोनों ओर से कतार लग गई है। जानकारी के अनुसार, उसमामठ चौक पर ईद की खरीदारी को लेकर देर शाम तक दुकानें खुली थीं। इसी दौरान विकास साह दुकान पर पहुंचे। उनके साथ  उदय साह व भूषण साह भी थे। तीनों पान खाने के बाद वहीं खड़े थे। इसी दौरान देकुली जा रही पिकअप ने गुमटी को ठोकर मारते हुए उसे घसीटती चली गई। मौके पर ही साह की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।हायाघाट में पान दुकानदार को घसीटती रही पिकअप, मौत, तीन जख्मी, हंगामा, प्रदर्शन, सड़क जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture