


हनुमाननगर, देशज टाइम्स। देखिए सुशासन बाबू हनुमाननगर में आपके घर-घर पानी पहुंचाने का क्या हाल है। पाइप लाइन ही नहीं अबतक बिछाई गई है तो पानी कहां से पहुंचेगा श्रीमान्।
छवि पर दाग लगाने की यह कैसी व्यवस्था है जिसे ना तो स्थानीय महकमा देख पा रहा है न ही जिला प्रशासन की नजर पड़ रही है और सरकार है, हर घर में पानी पहुंचाने की जिद पर आमादा है।
बीडीओ के निरीक्षण में पंचायतों में संचालित हर घर नल का जल योजना के जमीनी हकीकत की पोल खुल गई। सोमवार को बीडीओ सुधीर कुमार ने क्षेत्र के नरसरा, और मोरो पंचायत का भ्रमण कर जल संकट से जूझ रहे लोगों और पंचायतों में जलापूर्ति व्यवस्था का
भौतिक सत्यापन किया। नरसरा के वार्ड सं.8 में भ्रमण में जानकारी मिली की जमीन के अभाव में यहां बोरिंग नहीं गाड़ा जा रहा है। बीडीओ श्री कुमार ने साथ चल रहे सीओ कैलाश चौधरी को ग्रामीणों के साथ बैठक कर शीध्र भूमि की समस्या का निदान करने को निदेशित किया।
इसी पंचायत के वार्ड सं.3,4,5, में पता चला कि यहाँ सिर्फ बोरिंग गाड़ कर योजना की खानापूर्ति कर ली गई है और जल संकट की इस घड़ी में भी न तो पाइप लाइन बिछाई गई है। जलापूर्ति ठप देख नाराज बीडीओ ने दो दिन के अंदर पानी की आपूर्ति नही शुरु करने की स्थिति में वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति पर कार्रवाई की चेतावनी दिया । मोरो पंचायत के वार्ड सं.8 में कार्य ऐजेंसी द्वारा महीनों पूर्व बोरिंग गाड़े जाने के बाद भी जलापूर्ति नही शुरु किए जाने से नाराज बीडीओ ने कार्रवाई करने की बातें कही है।








You must be logged in to post a comment.