spot_img

हैवानियत की हद, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, न्यूड फोटो सोशल साइट पर किया वायरल, 1 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

हैवानियत की हद, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, न्यूड फोटो सोशल साइट पर किया वायरल, 1 गिरफ्तार आरा,देशज टाइम्स।। भोजपुर जिले में इंटर की एक छात्रा से जबरन दुष्कर्म कर उसका न्यूड फोटो खींचकर  उसे सोशल साइट पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों की  शिकायत पर भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने महिला थाना को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिया  है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

बताया जाता है, कुछ दिन पहले संदेश थाना क्षेत्र के पवना की एक इंटर की छात्रा को अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ दीपक कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी राजू यादव बहला फुसला कर संदेश ले गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान दोनों ने छात्रा की न्यूड फोटो मोबाइल से खींच ली और धमकी दी कि अगर किसी को यह बात बताई तो इस फोटो को सोशल साइट पर डालकर तुम्हें बदनाम कर दिया जाएगा। इसके बाद डरी सहमी छात्रा को वे लोग फोटो का भय दिखा  ब्लैकमेल करते  रहे। इतना ही नहीं, उनलोगों ने  उस छात्रा की न्यूड तस्वीर उसके और छात्रा के भाई के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर डाल भी दिया गया।

- Advertisement -

छात्रा के परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वे शनिवार को छात्रा को लेकर सीधे महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया तो एसपी ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दे डाला। एसपी का आदेश मिलते ही 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी संदेश थाना के सुंदरपुर गांव निवासी टुनटुन यादव के पुत्र राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना से संदेश के पवना में लोगों के बीच आक्रोश और तनाव का माहौल कायम हो गया है।हैवानियत की हद, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, न्यूड फोटो सोशल साइट पर किया वायरल, 1 गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture