spot_img

होली पर पोलियो के खिलाफ जंग, दरभंगा, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में अभियान शुरू

spot_img
- Advertisement -

Related imageदरभंगा, देशज टाइम्स। होली स्पेशल पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार सिंह, डीआइओ डॉ.एके मिश्रा के नेतृत्व में नवजात को खुराक पिला कर की गई। यह कार्यक्रम आगामी बाइस मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पचीस टीमों के साथ पांच पर्यवेक्षक लगे हैं। अभियान का मकसद, होली के मौके पर अन्य प्रदेशों व जिलों से आने वाले सभी पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाना है। कार्यक्रम दरभंगा रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में चलाया जाएगा।

- Advertisement -

होली पर पोलियो के खिलाफ जंग, दरभंगा, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में अभियान शुरूमौके पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया, पड़ोसी देशों अफगानिस्तान व पाकिस्तान में पोलियो का संक्रमण जारी है। जब तक पोलियो का संक्रमण जारी है राज्य में पोलियो वायरस पुनः आने का खतरा बना हुआ है। इस खतरे से बचाव के लिए बाहर से आने वाले सभी पांच वर्ष तक बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। वहीं, डीआइओ डॉ.एके मिश्रा ने देशज टाइम्स को बताया, सात अप्रैल से राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत पूरे बिहार में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। होली स्पेशल अभियान में पांच हजार बच्चों को लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस में 65,0000 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर एसएमओ डॉ. बस्वराज, एसएमसी यूनिसेफ शशिकांत सिंह, डॉ. नवल किशोर, बीएमसी गणेश आचार्य, मोहन कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार लाल, मॉनिटर राजीव कुमार खुद्दार समेत अन्य उपस्थित थे।होली पर पोलियो के खिलाफ जंग, दरभंगा, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में अभियान शुरू

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture