spot_img

हो जाओ तैयार साथियों जून से हवा में उड़ेगा दरभंगा

spot_img
- Advertisement -

  Image result for दरभंगा से उड़ान फोटो

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा उड़ने को तैयार है। एम्स का धोखा जाए दरभंगावासी अब यह उम्मीद पालने लगे थे कि कहीं उड़ने की तमन्ना भी जुमला ना बनकर रह जाए लेकिन ऐसा होता फिलहाल दिख नहीं रहा है। जून में हम उड़ेंगे इसकी उम्मीद जगी है। हम विद्यापति टर्मिनल से उड़ान भरेंगे और जून से हम दरभंगा से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू की सैर आकाश मार्ग से कर सकेंगे। कारण, दरभंगा एयरपोर्ट में सिविल एनक्लेव का कार्य शुरू हो गया है। रनवे के लिए मैटेरियल गिरावा कर उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर रनवे को ठीक करने का कार्य तेज हो जाएगा।

- Advertisement -

इलाके के चारों ओर पिलर का काम चल रहा है।  मजदूरों की पूरी फौज पूरे दिन निर्माण कार्य में जुटी है। वहीं, बेंगलुरू में स्वयं स्पाइस जेट कंपनी ने दरभंगा से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू की सीधी उड़ान सेवा जल्द शुरू करने का होर्डिंग तक लगा दिया है। इधर, वायु सेना केंद्र के गेट नंबर दो के बगल में करीब 2.3 एकड़ के क्षेत्र में अस्थाई टर्मिनल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट पर पूर्व से बने रनवे की ऊंचाई को भी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। यात्रियों के लिए वायुसेना केंद्र गेट  दो से विद्यापति टर्मिनल में प्रवेश व निकास की व्यवस्था रहेगी।

- Advertisement -

दाई ओर पार्किंग की व्यवस्था, कैंटीन के बगल से सुरक्षा जांच, बोर्डिंग के लिए यात्री प्रस्थान करेंगे। वहां से लो-फ्लोर बस से यात्री विमान तक जाएंगें। दरभंगा एयरपोर्ट में एक साथ तीन विमानों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। तीनों विमानों में से एक के उड़ान भरने के बाद ही किसी अन्य विमान की लैंडिंग की इजाजत होगी। इस खबर के आने के बाद देशज टाइम्स को लोगों ने बताया कि सरका की मंशा तो साफ है लेकिन हश्र कहीं एम्स वाला नहीं हो जाए इसके लिए दिल हमेशा बेचैन रहता है। रहमगंज के दिलशाद ने कहा, हम उड़ेंगे यह तो खुशी की बात है लेकिन कहीं एम्स की तरह गिर ना जाएं। कादिराबाद के सुमन मिश्रा ने कहा, यह बेहद ही खुशी का मौका होगा जब पांच महीनें के बाद यहां से कई राज्यों के लिए उड़ान सेवा शुरू हो जाएगा।

हो जाओ तैयार साथियों जून से हवा में उड़ेगा दरभंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture