spot_img

27 को बिरौल आएंगे सीएम नीतीश, पटना से पहुंचा तैयारी में अमला

spot_img
- Advertisement -

27 को बिरौल आएंगे सीएम नीतीश, पटना से पहुंचा तैयारी में अमला

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 को बिरौल से सहरसा के गंडौल तक जाने वाली सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को राज्य सरकार के पुल निगम के चेयरमैन सह पीएचईडी विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने डीएम डॉ. चंद्र शेखर सिंह के साथ पटना से बिरौल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बिरौल के कोठीपुल से सहरसा के गंडौल तक जाने वाली नव निर्मित सड़क व पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान संपर्क मार्ग को मुख्य मार्ग से जल्द जोड़ने का निर्देश वरीय परियोजना अभियंता दीपेश कुमार व निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट प्रबंधक इंद्रेश पांडेय को दिया। उसके बाद चेयरमैन ने बिरौल पंचायत अन्तर्गत हनुमाननगर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व हैलिपैड के अलावा आरटीपीएस कॉउंटर, पंचायत सरकार भवन की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उदघाटन होने से पूर्व तैयार हो जाने का निर्देश बीडीओ को दिए।

- Advertisement -

27 को बिरौल आएंगे सीएम नीतीश, पटना से पहुंचा तैयारी में अमला

- Advertisement -

इससे पूर्व सहरसा के गंडौल तक जाने के क्रम में कोठराम के निकट स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ा हो कर प्रशासन के काफिले को रोकने का आग्रह किया। उसके बाद पुल निगम के चेयरमैन व डीएम वाहन से उतर कर लोगों की समस्याओं को सुनी। यहां की मुख्य समस्या रोड क्रॉसिंग की है। चूंकि सड़क के दक्षिण दिशा में विद्यालय व खेत खलिहान होने के कारण गांव के लोगों व बच्चों के साथ समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या का निदान करने की मांग राज्य मुख्यालय से आये पदाधिकारी से किया। चेयरमैन सह सचिव ने समस्या को सुनने के बाद वरीय परियोजना अभियंता दिपेश कुमार को एसडीओ व एसडीपीओ के साथ स्थानीय लोगों के साथ बैठकर रोड क्रॉसिंग का स्थायी निदान का रास्ता निकालते हुए आज ही रिपोर्ट देने का निर्देश दिए।

27 को बिरौल आएंगे सीएम नीतीश, पटना से पहुंचा तैयारी में अमला

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya News: गया में सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और 170 करोड़ के टेक सेंटर का श्री गणेश

Gaya News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और 170 करोड़ के प्रौद्योगिकी केंद्र का एलान कियSamratChaudhary,GayaStadium,BiharDevelopment

Bihar Agriculture: बड़ी खबर! बिहार के 629 स्कूलों में खुलेगी मिनी मृदा लैब, छात्रों और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दी। 2026-27 तक 629 सरकारी और पीएम श्री स्कूलों में मिनी मृदा जाँचBiharAgriculture,SoilHealth,VijayKumarSinha

Darbhanga News: दरभंगा में अस्पताल से ही उड़ गई स्वास्थ्यकर्मी की बाइक! सुरक्षा पर सवाल

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी हो गई है। प्रयोगशाला प्रभारी राजीव कुमार ड्यूटी पर थे जब उनकी मोटरसाइकिल गायबDarbhangaNews,KewatiTheft,BikeStolen

Darbhanga -Kewati Pulse Polio: दरभंगा में 28 जून से बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक, केवटी में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Kewati Pulse Polio: 28 जून से दरभंगा के केवटी प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि कोईKewatiPulsePolio,DarbhangaHealth,PolioEradication