spot_img

बिहार से श्रद्धालुओं को लेकर रजरप्पा जा रही बस पलटी, एक युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

हजारीबाग जिले के चौपारण पिपरा गांव स्थित जीटी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को राजरप्पा मंदिर ले जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, एक की जान चली गई। बस में 30 श्रद्धालु सवार थे। इसमें 14 से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है। वहीं एक श्रद्धालु की मौत होने की सूचना मिल रही है।

- Advertisement -

घटना रविवार सुबह करीब 3:40 बजे की है। घायलों को बरही अस्पताल भेजवाने में स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मदद किया, कई घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से अस्पताल भेजवाया। कई घायलों को एनएचआई के एंबुलेंस सहित चौपारण व बरही से108 एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बिहार के जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धामकपुर के निवासी मंटू प्रसाद ने सेकंड हैंड बस खरीदा था। उनके बेटे कौशल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले खरीदे गए सेकंड हैंड बस का पूजा करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जिले के घोसी थाना अंतर्गत धामकपुर गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस (संख्या-बीआर 25 पीए 1455) पलटने से 12 लोग घायल हो गए। बस में सवार 20 वर्षीय एक युवक सिकंदर कुमार (पिता बिनोद यादव) की मौत हो गई।

घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से 3 घायलों को प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित बेला मोड़ के पास 6 लाइन निर्माण कार्य चल रहा है। उक्त स्थल पर टर्निंग प्वाइंट पर बस अचानक संतुलन खोते हुए पलट गई।

घटना रविवार सुबह करीब 3:40 बजे की है। घायलों को बरही अस्पताल भेजवाने में स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मदद किया, कई घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से अस्पताल भेजवाया। कई घायलों को एनएचआई के एंबुलेंस सहित चौपारण व बरही से108 एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बिहार के जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धामकपुर के निवासी मंटू प्रसाद ने सेकंड हैंड बस खरीदा था। उनके बेटे कौशल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले खरीदे गए सेकंड हैंड बस का पूजा करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बस में महिला-पुरुष व बच्चे सहित करीब 30 लोग सवार थे। घायलों में रमेश कुमार की 40 साल की पत्नी संजू देवी, पिंटू कुमार का 10 साल का बेटा जीतू कुमार, 7 साल का आयुष कुमार, बाबूलाल का 60 साल की पत्नी यशोमती देवी घायल हो गए।

वहीं, वाल्मीकि प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, राजू कुमार का 10 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, रामप्रवेश प्रसाद का 45 वर्षीय पत्नी गांगो देवी, संजय प्रसाद का 45 वर्षीय पत्नी लीला देवी, पिंटू कुमार का 32 वर्षीय पत्नी रूबी देवी, रामसेवक गोप का 60 वर्षीय पुत्र लाला गोप, रामस्वरूप गोप का 65 वर्षीय पुत्र बिंदेश्वर गोप शामिल है।

लोगों ने बताया कि बरही से सदर अस्पताल हजारीबाग जाने के क्रम में विनोद यादव का 20 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार की मौत हो गई। बस मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसके भाई पिंटू प्रसाद और चिंटू प्रसाद रांची में इलाज को ले कर गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के जल्द पहुंचने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam