spot_img

पटना में खाद्यान्‍न, बागवानी, मात्स्यिकी, पशुधन और कुक्‍कुट को नववाद से जोड़ने पर मंथन, नवीनतम शोध को मूर्त देने जुटे कृषि वैज्ञानिक, रांची, पटना, दिल्ली के कृषि विशेषज्ञों की बनी नई सहमति

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स। नवीनतम शोध को मूर्त रूप देने के लिए पटना में कृषि वैज्ञानिकों का जमावड़ा लगा है। संस्थान अनुसंधान परिषद की चार दिवसीय बैठक में भूमि और जल ससांधनों के प्रबंधन, खाद्यान्‍न, बागवानी, मात्स्यिकी, पशुधन और कुक्‍कुट, कृषि प्रसंस्‍करण तथा सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर चल रहे अनुसंधान कार्यों पर विमर्श किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में  चार दिवसीय संस्थान अनुसंधान परिषद की बैठक का श्रीगणेश हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ.अनुप दास की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक की शुरुआत डॉ. अभय कुमार, प्रभारी, पीएमई प्रकोष्ठ के स्वागत भाषण से शुरू हुई। इसके बाद डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक ने संस्थान में प्रगतिशील परियोजनाओं से संबंधित  कार्रवाई पर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मुख्यालय, नई दिल्ली से डॉ. राजबीर सिंह, सहायक महानिदेशक (सस्य विज्ञान, कृषि वानिकी एवं जलवायु परिवर्तन) भी आभासी माध्यम से इस बैठक में जुड़े रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

अटारी, पटना के निदेशक डॉ.अंजनी कुमार ने भी इस बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान विभिन्न केंद्रों के अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं 70 से अधिक वैज्ञानिकों ने आगामी शोध की दशा और दिशा तय करने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

वहीं, रांची अवस्थित संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केंद्र, पटना मुख्यालय के फसल अनुसंधान प्रभाग, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग, अग्रिन्नोवेट इंडिया, नई दिल्ली; पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन प्रभाग, सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार प्रभाग के प्रगतिशील परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषकों, सह-प्रधान अन्वेषकों की ओर से प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें:  बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

जानकारी के अनुसार, यह संस्थान पूर्वी क्षेत्र के लिए भूमि और जल ससांधनों के प्रबंधन, खाद्यान्‍न, बागवानी, मात्स्यिकी, पशुधन और कुक्‍कुट, कृषि प्रसंस्‍करण तथा सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर अनुसंधान कार्य करा रहा है। इसमें संस्थान मुख्यालय सहित इसके रांची, रामगढ़ और बक्सर अवस्थित अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन...आपके गांव आएंगे 'नेता जी', सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

इसमें प्रगतिशील परियोजनाओं पर समीक्षा की जाएगी। नए शामिल किए जाने वाले परियोजनाओं पर रणनीति बनाई जाएगी। डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch