spot_img

मधुबनी और दरभंगा का कुख्यात शराब तस्कर विक्रम सिंह राठौर यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी का मास्टरमाइंड शराब तस्कर यूपी के गाजियाबाद में धराया है। मामला झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना से जुड़ा है। यहां नामजद मास्टरमाइंड शराब तस्कर कुख्यात विक्रम सिंह राठौर को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद का रहने वाला है। 22 दिन की रेकी के बाद कुख्यात तस्कर पुलिस के हाथ लगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,धराया कुख्यात पर लखनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इसमें यूपी, हरियाणा, दरभंगा तथा मधुबनी के 23 नामजद आरोपी हैं। पुलिस ने 13 जुलाई को लखनौर थाना के बिहारपुर गांव में नेमुआ पोखरा के निकट दस चक्का ट्रक, पिकअप व बाइक के साथ 1770 लीटर शराब बरामद किया था। शराब के साथ तीन धंधेबाज भी धराये थे। इनकी पहचान फुलपरास,किसनीपट्टी के भुपेश कुमार तथा बिहारपुर के अजीत कुमार व रामाकांत रमण के रुप में हुआ था।

- Advertisement -

लखनौर थाना क्षेत्र के बिहारपुर गांव के नेमुआ पोखर के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 जुलाई 2022 को एक ट्रक कंटेनर और एक पिकअप वैन जब्त किया था। उसमें 176 कार्टन में कुल 1770.39 लीटर भारी मात्रा में विदेशी शराब थे। इसके साथ एक दस चक्का ट्रक, पिकउप और दो बाइक समेत तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बाइक चोरी का पर्दाफाश! मधुबनी में शातिर चोर गिरफ्तार, दुबही बॉर्डर से बरामद हुई बाइक

धराए शराब तस्कर थाना क्षेत्र के बिहारपुर गांव निवासी अजीत कुमार और रमाकांत रमन तथा फुलपरास थाना के किसनी पट्टी गांव के भूपेश कुमार थे। पुलिस की ओर से इन्हीं तस्करों से पूछताछ के बाद इस मामले में कुल 23 व्यक्ति को आरोपी बनाया था।

पुलिस द्वारा पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पता चला कि इनका मुख्य शराब माफिया यूपी के गजियाबाद के रहने वाला विक्रम सिंह राठौर था। वह एक कुख्यात शराब तस्कर है और भारी मात्रा में विभिन्न तरह के वाहन से बिहार में शराब खपाने का काम करता था। इसके बाद मधुनी की पुलिस एक टीम बनाकर गजियाबाद गई।

 

करीब 22 दिन बाद पुलिस टीम ने शराब तस्कर को गाजियाबाद के नंदीग्राम थाना क्षेत्र के ऑफिसर सिटी स्थित फ्लैट नं 308 से गिरफ्तार किया। शराब तस्कर से पूछताछ के क्रम में बहुत सारी बातें और सबूत सामने आई है। शराब तस्करी में लिप्त लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मधुबनी पुलिस की टीम में लखनौर थाना के प्रअनि मो. शमीम और सिपाही कुश कुमार शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...