spot_img

गुजरात में BJP ने 7 बागी नेताओं को किया सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट न दिए जाने से खफा पार्टी के कम से कम एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी थी और निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया था। अब बीजेपी ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बीजेपी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, धवल सिंह झाला समेत 7 नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीजेपी के एक पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के हवाले से खुलासा हुआ है कि इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निलंबित किया गया है।गुजरात में BJP ने 7 बागी नेताओं को किया सस्पेंड

इस चुनाव में भाजपा ने नो रिपीट थ्योरी के आधार पर कई जगहों पर मुख्य दावेदारों और विधायकों को टिकट नहीं दिया। इससे कई स्थानों पर विरोध के सुर प्रबल तेज हो गया। हालांकि पार्टी ने कई जगहों पर ऐसे बागी और नाराज नेताओं को मना लिया गया। वहीं वडोदरा जिले के मांजलपुर सीट से भाजपा के सीटिंग विधायक योगेश पटेल के न मानने पर उनकी जिद के आगे पार्टी झुक गई और उन्हें उम्मीदवार घोषित करना पड़ा।

 

भाजपा की चेतावनी के बाद भी अपना नामांकन वापस न लेने पर पार्टी ने सात नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया। इनमें नांदोद से हर्षद वसावा, केशोद से अरविंद लाडाणी, वडोदरा की वाघोडिया सीट से मधु श्रीवास्तव, पादरा से दिनेश पटेल, बायड से धवल सिंह झाला, महिसागर से जयप्रकाश पटेल और धानेरा से मावजी देसाई शामिल हैं।

गुजरात में अपना 7वां कार्यकाल चाह रही बीजेपी ने 42 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जिस भगवा पार्टी ने 160 उम्मीदवारों के अपने पहले बड़े बैच की घोषणा की थी, उसमें 38 मौजूदा विधायकों को हटा दिया गया था। पार्टी के कई बड़े नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को टिकट से वंचित कर दिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सस्पैंड: बक्सर में CM सम्राट चौधरी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, तुरंत हुआ एक्शन!

Buxar EO suspension: बिहार के बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में गंभीर चूक के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर विकास विभाग ने बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकार#BuxarNews,#CMSamratChoudhary,#BiharSecurity

दो दिन बाद शोला बनी मौत : कतर में भीषण गैस प्लांट धमाका! 12 भारतीय मज़दूरों की दर्दनाक मौत, कई देशों के 66 लोग...

Qatar Gas Plant Blast: कतर के रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में बरज़ान गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुए भीषण धमाके में 12 भारतीयों सहित 13 लोगों की जान चली गई. हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं#QatarGasPlantBlast,#IndianWorkers,#RasLaffan

हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे...

उज्जैन की धरती इन दिनों सिर्फ महाकाल के जयकारों से नहीं, जमीन के कागजों...

हजारों लोग एक लेन पर: पटना में हाहाकार! 3 साल के लिए बैली रोड पर बदल गया ट्रैफिक, जानें क्या है नया नियम?

Patna Metro Traffic: पटना की सबसे व्यस्त बैली रोड पर मेट्रो निर्माण के चलते अगले तीन साल तक भारी ट्रैफिक जाम रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा और बसें पूरी तरह प्रतिबंधित होंगी, जबकि निजी वाहनों#PatnaMetro,#BiharTraffic,#BaileyRoad