spot_img

ट्रैक्टर-बोलेरो को टक्कर मारते दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक, एक की मौत, एक दर्जन जख्मी, दाह संस्कार से लौटने के दौरान हादसा

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से बड़ी खबर है जहां जिले के हेमजापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी शिवकुंड के समीप एनएच 80 पर शनिवार की अहले सुबह बेकाबू ट्रक ने दाह संस्कार कर वापस गांव लौट रहे ट्रैक्टर और बोलेरो सवार लोगों को बुरी तरह कुचलते हुए दुकानों में घुस गया। ट्रक पांच दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुका। इस घटना में एक युवक और मृतक जुगो यादव (65 वर्ष) के भतीजे 26 वर्षीय सूरज यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना हेमजापुर ओपी क्षेत्र के छर्रापट्टी शिवकुंड के पास एनएच 80 की है।

- Advertisement -

तत्काल जख्मियों  अशोक यादव, दिनेश, दिवाकर, विकास, तूफानी, अर्जुन, सुधीर, भागो और नीलेश कुमार यादव को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग गांव में जुगो यादव (65 वर्ष) की ठनका गिरने से मौत के बादशव को जलाने के लिए दो पुत्र अरविंद और श्याम बिहारी यादव पुलिस की अभिरक्षा में छर्रापट्टी शिवकुंड गंगा घाट आए थे।

- Advertisement -

पूरा परिवार और गांव-समाज के लोग भी आए थे। ‌रात में तेज वर्षा होने के कारण शव को तत्काल जलाया नहीं गया। वर्षा बंद होने के इंतजार में रात बीत गई। शुक्रवार की रात 10 बजे सूर्यगढ़ा प्रखंड के चननिया गांव से छर्रापट्टी शिवकुंड गंगा घाट पर शव जलाने के लिए आए थे।

- Advertisement -

इसी दौरान सुबह लौटने के दौरान बेकाबू बालू लदे ट्रक के चालक ने बोलेरो को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बोलेरो को टक्कर मारते हुए कई दुकानों में घुस गया। सभी जख्मियों को  इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह तीन बजे शव को जलाने के बाद सभी लोग छर्रापट्टी बजरंगबली मंदिर मोड़ के समीप एनएच 80 पर ट्रैक्टर और बोलेरो पर सवार हो रहे थे। इस बीच लखीसराय की तरफ से आ रहे बालू लदे एक ट्रक ने पहले ट्रैक्टर और उसके बाद बोलेरो में टक्कर मार दी।

अलसुबह टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सड़क की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ही दिवंगत के भतीजे सूरज यादव (26 वर्ष) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।

वहीं, ट्रक ने नवीन कुमार की मोबाइल दुकान, रोहित की मिठाई दुकान, पंकज पंकज की मेडिकल स्टोर व अनुग्रह यादव की पान की गुमटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। जीविका के साधन के क्षतिग्रस्त हो जाने से सभी दुकानदार काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार और सुबोध पासवान ने कहा कि ट्रक चालक फरार हो गया है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer