दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के अलग अलग दो थानों की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध थानों में मामले दर्ज हैं। इस कारण पुलिस ने कार्रवाई की है।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने ठगी मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि मधुबनी के मगरौनी गांव निवासी स्व. सुधाकर झा के पुत्र रंजन कुमार झा और अजय कुमार झा के खिलाफ ठगी के मामला लहेरियासराय थाना में कांड (123/20) दर्ज किया गया था।
यह दोनों बिजली विभाग के लिए ठेकेदारी करता है। बिजली विभाग की ओर से दर्ज कराए गए इस पुराने मामले में फरार दोनों सगे भाइयों को मधुबनी से गिरफ्तार कर यहां लाया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं, दूसरी और विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने आजमनगर मोहल्ला में दो दिनों पूर्व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट और जानलेवा हमला से संबंधित मामले में अशोक सहनी के पुत्र रमेश सहनी और रवि सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि 16 अगस्त को यह मामला अजय कुमार ने दर्ज कराया था।