spot_img

दिनदहाड़े बैंक में मास्क, हेलमेट पहने घुसे 4 अपराधियो ने बैंक लूटा, कहा-कोई भी हिलेगा या शोर मचाएगा तो उसे मार देंगे…3.76 लाख कैश की लूट

spot_img
- Advertisement -

बेतिया से बड़ी खबर है। यहां, हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 3 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए हैं। और आराम से मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेतिया स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा बरवत परसाइन (बस स्टैंड) में घुसकर शनिवार को सशस्त्र अपराधियों ने करीब 3 लाख 85 हजार 500 सौ रुपए लूट लिए हैं। घटना शनिवार की सुबह 11:30 बजे की है। चार नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बेतिया शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेतिया के बस स्टैंड इलाके में लूट की यह घटना हुई है। जहां दिन के 12 बजे चार हथियारबंद अपराधी पिस्टल के बल पर उतर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में घुस गये और बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 3 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए।

- Advertisement -

बैंककर्मियों के साथ ग्राहकों से भी हुई लूट की घटना
अपराधी जब बैंक में घुसे तो उस वक्त आधा दर्जन बैंक कर्मी समेत 10 लोग परिसर में मौजूद थे। अपराधियों ने बैंक का पैसा लूटने के बाद कर्मियों का मोबाइल छीनकर एक जगह कर लिया। इसके बाद वहां मौजूद ग्राहक मुफस्सिल थाना के बारी टोला निवासी सद्दाम हुसैन को भी शस्त्र के बल पर लूट लिया। सद्दाम हुसैन के पास 95 सौ रुपया था। उसके बाद अपराधियों ने एक दूसरे ग्राहक बानूछापर निवासी मुन्ना कुमार दास से पैसा ले लिया। दोनों का मोबाइल लेकर अपराधी वहां से भाग गए। भागते वक्त अपराधियों ने बैंक कर्मियों के मोबाइल को बाहर दरवाजे पर फेंक दिया।

बैंक मैनेजर इशांत सिंह ने बताया
कि करीब 11:30 बजे चार बदमाश बैंक में घुस गए। एक ने हेलमेट पहना था। जबकि अन्य तीन अपराधी मास्क व रुमाल से मुंह को ढके हुए थे। अधेड़ उम्र का एक अपराधी हेलमेट पहने हुए काउंटर के पास आया। उसने पिस्तौल निकाल कर कहा कि कोई भी हिलेगा या शोर मचाएगा तो उसे मार देंगे। उसके बाद उसने काउंटर पर रखे पैसे को उठा लिया। पूछा कि बैंक मैनेजर कौन है। तब कर्मियों ने मैनेजर के बारे में बताया। उसके बाद अपराधी उन्हें लेकर बैंक के सेफ के पास गया। उनसे सेफ को खुलवाकर उसमें रखा पैसा निकाल थैला में रख लिया।

एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने
बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar