spot_img

Madhubani News | ये Bisfi APHC, तिब्बी शफाखाना…ये बंद है…क्याें?…जर्जर सूरत, बिस्तर नदारद…कुछ भी नहीं सिस्टम ही बीमार है…

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | ये APHC, तिब्बी शफाखाना…जो बंद है…क्या करेंगे…जर्जर सूरत, बिस्तर नदारद…जहां सीएमओ के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने एपीएचसी औंसी व यूनानी तिब्बी शफाखाना आयुर्वेदिक अस्पताल औंसी का निरीक्षण किया तो खुल गई हकीकत। बंद मिला एपीएचसी,तिब्बी शफाखाना और जांच जांच में सामने आया भवन जर्जर, मरीजों के लिए नही थे एक भी बेड।

- Advertisement -

Madhubani News | निरीक्षण, हर जगह दिखी कमजोरी, लाचारी, बेबसी

बिस्फी में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन मधुबनी के द्वारा सीएमओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र औंसी तथा यूनानी तिब्बी शफाखाना आयुर्वेदिक अस्पताल औंसी का निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

Madhubani News | आयुष्मान भारत से निर्मित भवन क्षति ग्रस्त हो चुका है

स्थानीय सरपंच मो.इमरान की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को जांच प्रतिवेदन सौंपे जाने की बात कही थी। आरोप था कि आयुष्मान भारत से निर्मित भवन क्षति ग्रस्त हो चुका है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नही रखे जाने के कारण निर्मित भवन की आधी दीवार गिर गई।परिसर में पेड़ पौधे जमा हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | डॉक्टर,नर्स सहित एक भी कर्मी नही रहते। बेड, जेनरेटर सहित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का घोर अभाव

डॉक्टर,नर्स सहित एक भी कर्मी नही रहते। बेड, जेनरेटर सहित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का घोर अभाव है।जांच के दौरान एपीएचसी बंद पाया गया।एक भी कर्मी उपस्थित नही थे।वहीं तिब्बती शफाखाना में एक नर्स एवं एक गार्ड उपस्थित पाए गए।तिब्बी खाना के निरीक्षण में दवा भंडारण,मरीजों की सूची आदि की जांच की गई। जांच में भवन जर्जर पाया गया।

Madhubani News | जांच टीम में ये थे शामिल

अस्पताल में एक भी बेड मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं थे।दोनों अस्पताल की भूमि भी अतिक्रमित होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने जांच अधिकारी से की। जांच टीम में एनसीडीओ एसएन झा, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शोभा ने बताया कि जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ नरेश भीमसारिया को सौंपी जाएगी। मौके पर सरपंच मो.इरफान, पंसस मुन्ना कुरैशी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety