मुख्य बातें: Madhubani News | Benipatti News | आग से बचाव के लिए रहो सावधान, अपने जलने का हमेशा तमाशा नहीं बनना…ये हैं जरूरी टिप्स, गांठ बांध लो…आग से बचो जहां बेनीपट्टी अग्निशमन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है। आग से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें बताए गए हैं तकनीक। देशज टाइम्स फोटों :बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अग्निशमन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में शामिल एसडीएम, अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य






Madhubani News | Benipatti News| एसडीएम मनीषा की अगुवाई में आग से बचाव के लोगों को मिले टिप्स
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित अग्निशमन कार्यालय के प्रांगण में एसडीएम मनीषा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन पदाधिकारियों और कर्मियों की ओर से आग से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
Madhubani News | Benipatti News| आग से बचाव के कुछ उपाय करके भी दिखाया
इस दौरान बेनीपट्टी अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी राजकिशोर पासवान और झंझारपुर अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी हिमांशु शेखर की उपस्थिति में अग्निक कर्मी, अग्निक चालक कर्मी एवं समस्त अग्निशमन कर्मियों की ओर से आग से बचाव के कुछ उपाय करके भी दिखाया गया।
Madhubani News | Benipatti News| आपात स्थिति में आग से बचाव के लिए क्या करना चाहिए, होना होगा जागरूक
इस अवसर पर एसडीएम मनीषा ने कहा कि आज के वर्तमान समय में अधिकांश घरों में गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है़। आपात स्थिति में आग से बचाव के लिए क्या करना चाहिये और क्या नही करना चाहिए इस संबंध में आज भी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है़।
Madhubani News | Benipatti News| गैस सिलेंडर लेते समय एवं रेगुलेटर फिट करने के बाद भी पानी से जांच लेने की बुलबुला दे रहा है या नहीं,
उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम आमजनों के लिए काफी महत्वपूर्ण व कारगर है़। सभी को अवगत होने की आवश्यकता है़। जागरूकता कार्यक्रम में अग्निशमन पदाधिकारियों और कर्मियों ने गैस सिलेंडर की आग से सुरक्षा और बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए गैस सिलेंडर के सुरक्षा कैंप को नायलोन धागे से सिलेंडर के साथ बांध कर रखने, गैस सिलेंडर लेते समय एवं रेगुलेटर फिट करने के बाद भी पानी से जांच लेने की बुलबुला दे रहा है या नहीं, उपयोग में ना रहने की स्थिति में सिलेंडर के वॉल्व पर सुरक्षा कैप लगा दें।
Madhubani News | Benipatti News| सिलेंडर हमेशा खड़ा रखने, गैस स्टोव को सिलेंडर के स्तर से सदैव ऊंचे प्लेटफार्म पर
सिलेंडर हमेशा खड़ा रखने, गैस स्टोव को सिलेंडर के स्तर से सदैव ऊंचे प्लेटफार्म पर रखने, जलते हुए चूल्हें को पहले रेगुलेटर और उसके बाद स्टोव वॉल्व से बंद करने,रेगुलेटर का पाइप समय समय पर साफ करने व बदलने, आपात स्थिति से निपटने के लिए किचेन में एक सूती कपड़ा हमेशा भिंगो कर रखने, खाना बनाते समय एक बाल्टी पानी और एक मग अवश्य रखें।
Madhubani News | Benipatti News| किचेन में हमेशा एक ही सिलेंडर रखें, यह सावधानी बेहद जरूरी है
कपड़े में आग लगने पर नही भागने व जमीन पर लुढ़क कर कंबल से लिपटकर रोल करने, किचेन में हमेशा एक ही सिलेंडर रखने, सिलेंडर को यथासंभव बंद स्थान पर नही रखने, चूल्हें पर उबलते हुए दूध चाय आदि को छोड़ किचेन से बाहर नही जाने, खाना बनाते समय ढ़ीला ढ़ाला वस्त्र का प्रयोग नही करें।
Madhubani News | Benipatti News| किचेन में गैस की गंध आने पर इलेक्ट्रिक पैनल या स्विच के साथ छेड़छाड़ नही करें
किचेन में गैस की गंध आने पर इलेक्ट्रिक पैनल या स्विच के साथ छेड़छाड़ नही करने, माचिस सिगरेट लाईटर एवं गैस सिलेंडर से बच्चों को दूर रखने तथा बच्चों को किसी भी हाल में अकेला रसोई घर में नही जाने देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गयी।
Madhubani News | Benipatti News| खलिहान में अग्नि से सुरक्षा के ये हैं खास उपाय, जरूर जानें, करें बचाव
इसके अलावा अग्निशमन पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ओर से खलिहान में अग्नि से सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए खलिहान को हमेशा गांव की आबादी एवं फसलों से दूर खुले स्थान पर रखने, थ्रेसर का उपयोग करते समय डीजल इंजन या साईलेंसर को लंबे पाइप के द्वारा ऊंचाई पर रखने,थ्रेसर का उपयोग करते समय पास में कम से कम 200 लीटर पानी भरकर रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर बल दिया गया।
Madhubani News | Benipatti News| 7485805834 और 7485805835 पर आपातकाल में करें तत्काल कॉल
इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा अग्निशमन कार्यालय बेनीपट्टी का नंबर 7485805834 और 7485805835 सार्वजनिक करते हुए अग्नि से जुड़े किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उक्त दोनों में से किसी नंबर पर सूचना देने की बात कही गयीं। साथ ही आग लगने पर डायल 101/112 पर कॉल करने की बात भी कही गयी।
Madhubani News | Benipatti News| आपात स्थिति में सटीक जानकारी और लोकेशन एकदम सही दें
वहीं अग्निशमन पदाधिकारियों और कर्मियों की ओर से विशेष रूप से आपात स्थिति में सटीक जानकारी और लोकेशन देने के लिए भी आमजनों से अपील की गयी है़, ताकि अग्निशमन वाहन और कर्मी समय से पहुंच सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद के प्रतिनिधि,गंगुली के पैक्स अध्यक्ष के अलावे अग्निशमन कार्यालय के अग्निक कर्मी भारतेन्दु कुमार,अजित कुमार, अग्निक चालक कर्मी सरोज कुमार,सूरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी,कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।








