spot_img

भागलपुर में मौत का बाइपास! एक ही दिन दो लोगों की गई जान, परिवारों में पसरा सन्नाटा

Bhagalpur Accident: भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग हादसों में टोटो चालक और एक बुजुर्ग की जान चली गई, जिससे जिछो गांव के दो परिवारों में मातम छा गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Accident: बिहार के भागलपुर में सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास मुख्य सड़क पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं ने जिछो गांव के दो परिवारों में गहरा मातम पसरा दिया है, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

- Advertisement -

एक के बाद एक दो जिंदगियां लील गया बाइपास

पहली घटना सुबह उस वक्त हुई जब विशनपुर जिछो निवासी शालिग्राम यादव के पुत्र अरविंद यादव अपने टोटो से एक बच्चे को छोड़ने बिरला स्कूल बाइपास गए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पाकर जब ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक अरविंद यादव की मृत्यु हो चुकी थी। यह घटना पूरे इलाके में शोक का कारण बन गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर: पत्नी से मामूली नोंक-झोंक ने ली टोटो चालक की जान, 4 बच्चे हुए अनाथ, पुलिस भी 2 घंटे लेट!

अभी इस घटना से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि दोपहर 1 बजे एक और दर्दनाक हादसा हो गया। इसी बाइपास पर एक हाइवा ने 65 वर्षीय उपेन्द्र मंडल को कुचल दिया। उपेन्द्र मंडल जिछो निवासी स्व लब्बु मंडल के पुत्र थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही जीवन लीला समाप्त हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर तुरंत फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में सड़क पर दबंगों का कब्जा! बार-बार अतिक्रमण से त्रस्त गांव, अब DM ही सहारा! क्या परेशानी से मुक्ति मिलेगी?

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

एक ही दिन में दो-दो मौतों से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। मृतक उपेन्द्र मंडल के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने मुख्य बाइपास सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया और आवागमन को सामान्य कराया।

फिलहाल, दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इन घटनाओं ने बाइपास सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, प्रेमिका ने ही गला रेतकर की हत्या, 12 घंटे में खुला राज

Bhagalpur Murder: Shocking details emerge in Bhagalpur builder Bajarang Kumar's brutal murder. Police solved the case in just 12 hours, revealing an illicit affair and a dispute#BhagalpurCrime,#BiharNews,#BuilderMurder

भागलपुर: पत्नी से मामूली नोंक-झोंक ने ली टोटो चालक की जान, 4 बच्चे हुए अनाथ, पुलिस भी 2 घंटे लेट!

Bhagalpur News: भागलपुर में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने एक टोटो चालक की जान ले ली। सुनील कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे उनके चार छोटे बच्चे बेसहारा#BhagalpurNews,#BiharTragedy,#FamilyDispute

Bhagalpur Encroachment: सबौर में चला ‘पीला पंजा’, प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनीं कई दुकानें और मकान ध्वस्त!

Bhagalpur Encroachment: भागलपुर के सबौर में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। प्रखंड कार्यालय के सामने बनीं आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानें और मकान ध्वस्त किए गए।#BhagalpurEncroachment,#SabourNews,#BiharPoliceAction

बड़ी खबर! बिहार में भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं, CM सम्राट के ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में दरभंगा के अधिवक्ताओं ने क्या कहा!

Bihar Vigilance Court: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। अब सभी 9 प्रमंडल मुख्यालयों में विशेष निगरानी न्यायालय, 38 जिलों में निगरानी थाना औ#BiharNews,#SamratChoudhary,#VigilanceCourt