back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

शादियां तो नसीब से होती है…मगर रब ने बना दी यहां अनमोल जोड़ी, दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भागलपुर से एक ऐसी खबर है जिसे पढ़कर हर कोई कह उठेगा शादियां सहीं में नसीब से होती है। लेकिन, यहां रब ने ऐसी जोड़ी बना दी जिसकी चर्चा पूरा बिहार कर रहा है। है।

माना, जोड़ियां ऊपर से तय होती हैं। हां, ऐसा कुछ ऐसा ही पुलिस जिला नवगछिया के अभिया गांव में देखने को मिला। इस शादी में बिना आमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गया।

आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी अनोखी शादी है। बैंड बाजा और बारात सब कुछ वैसा ही जैसा आमतौर पर शादियों में देखने को मिलता है लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग रही। इस शादी को अनोखी शादी इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। यह जोड़ी भी भविष्य की सपने संजोए सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए।

कहते हैं इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजती है। यह बात शत प्रतिशत आज साबित हो गया। उल्लेखनीय है कि दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष और दुल्हा मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष के हैं। शादी के बाद वर और वधू दोनों ही काफी खुश नजर आए।

जरूर पढ़ें

Bihar में Triple Murder! 2 युवकों के चेहरे पर गोलियां दागी, तीसरे की घर में हत्या

चेहरे छलनी, खून से सनी रात, अपराधियों का तांडव। दहशत, हड़कंप, गोलियों की गूंज।...

खिरोई और बागमती लौट आओ फिर से धरा पर– 40 साल, पहली बार, ऐसी ‘रुसवाई’- ‘रुख’ मोड़ लिया कैसा -किसानी छोड़ देंगे ‘हम’

स्पेशल स्टोरी- आंचल कुमारी। सावन-भादो में सूखी खिरोई नदी! किसान बोले – 40 साल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें