भागलपुर का सुल्तानगंज अभी बाबा के भक्तों से अटा पटा है। मगर, अपराध पर कंट्रोल नहीं लगने से यहां पहुंचे वाले शिवभक्तों में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है। ताजा मामला जिले के सुलतानगंज के जहाज घाट एवं अजगैबीनाथ गंगा घाट का है जहां दो कांवरियों के रुपए और समानों की चोरी हो गई है। पढ़िए पूरी खबर
चोरी की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एक दुकानदार एवं एक पंडा की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद पंडा समाज और दुकानदारों ने सुलतानगंज थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया।






पंडा ने बताया कि जहाज घाट पर धनबाद के कांवरियों का दो मोबाईल एवं 20 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इसी मे पंडा प्रशांत झा पिता नरेश झा शहाबाद के रहनेवाले को पुलिस ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकानदार रोहित कुमार पिता सिताराम यादव मुंगेर जिला के हारपुर थाने के रहनेवाले को भी पुलिस ने लाठी डंडे से पीटा।
तभी पंडा और दुकानदार आक्रोशित होकर एकजुट होकर थाना परिसर मे जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने मौके पर पहुंचकर पंडा और दुकानदार को समझा बुझाकर कर मामला को शांत कराते हुए पंडा और दुकानदार को छोड़ दिया।
धनबाद के कांवरिया शंकर भुनिया ने बताया कि जहाज घाट में गंगा स्नान के लिए पहुचे थे। तभी एक दुकान के पास दो मोबाइल एवं 20 हजार रुपये रखा था। जो गायब हो गया है।
कांवरिया मिथुन कुमार साह पिता राजा राम साह शंभुगंज कुरमा पंचायत के रहनेवाले का भी अजगैबीनाथ गंगा घाट मे स्नान के दौरान एक मोबाईल 20 हजार रुपये का और दो हजार रुपये की चोरी होने का थाना में लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस घटना को लेकर गंगा घाट पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है।








