back to top
21 जून, 2024
spot_img

आ गया Bihar Board इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, 62.06 फीसद छात्रों ने मारी बाजी

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा में 56435 शामिल हुए थे, इनमें से 31,368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 376 विद्यार्थी स्क्रूटिनी के तहत पास हुए हैं। कुल 62.06 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं।

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम बुधवार, दोपहर 1:30 बजे बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, वे इन अपने रोल नंबर और अन्य जानकारियों को दर्ज करके अपना परिणाम results. bihar boardonline.com और interbseb.com पर देख सकते हैं।

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में 56061 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिनमें से इनमें 34792 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अगले 5 दिनों के अंदर मेट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।

देशभर में बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया और छात्रों का एकेडमी ईयर प्रभावित ना हो इसके लिए सबसे पहले कंपार्टमेंटल परीक्षा कराकर कंपार्टमेंटल परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar से हटाए जाएंगे सभी DCLR! Patna High Court का ऐतिहासिक आदेश, जानिए कौन होगा नया अफसर! कौन बना GAME CHANGER

देश के कई शिक्षा बोर्ड अभी अपना एनुअल रिजल्ट जारी ही कर रहे हैं कि इसी बीच बिहार बोर्ड, कंपार्टमेंटल रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

इससे कहीं ना कहीं छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचा है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा प्रदेश के 105 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई जिसमें 56435 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें:  Patna High Court का Big Action! अतिक्रमण हटाने लापरवाही-दोबारा लगने में सीधे थाना प्रभारी होंगे सस्पेंड

इनमें छात्राओं की संख्या 26795 और छात्रों की संख्या 29640 रही। पटना जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर 3718 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2023 से 8 मई 2023 तक किया गया था।

वही बिहार बोर्ड इंटरमीडिएड एग्जाम के रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की ओर से 21 मार्च को बिहार बोर्ड कार्यालय में जारी किया गया था। इस साल 12वीं में कुल 83.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। बीएसईबी इंटरमीडिएड कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 की परीक्षा दो पालियों में हुई थी।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें