back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम News Bihar Bihar News | पुलिस और कारा प्रशासन विभाग को सीएम नीतीश की...

Bihar News | पुलिस और कारा प्रशासन विभाग को सीएम नीतीश की सौगात, 139 भवनों का उद्घाटन,192 भवनों का किया शिलान्यास, साथ में, सौंपे 1220 e-DAR स्मार्ट मोबाइल

Bihar News | पुलिस और कारा प्रशासन विभाग को सीएम नीतीश की सौगात, 139 भवनों का उद्घाटन,192 भवनों का किया शिलान्यास, साथ में, सौंपे 1220 e-DAR स्मार्ट मोबाइल
Bihar News | पुलिस और कारा प्रशासन विभाग को सीएम नीतीश की सौगात, 139 भवनों का उद्घाटन,192 भवनों का किया शिलान्यास, साथ में, सौंपे 1220 e-DAR स्मार्ट मोबाइल

बिहार की पुलिस और कारा प्रशासन के लिए आज दिन बेहद खास है। आज, इस विभाग को 139 नवनिर्मित भवनों की सौगात के साथ ही 192 नए भवनों के शिलान्यास साथ, पुलिस और कारा प्रशासन विभाग को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात मिली है। साथ ही, eDAR सॉफ्टवेयर युक्त स्मार्ट मोबाइल फोन…वाह क्या बात है। पढ़िए पूरी खबर

Bihar News | राज्य पुलिस एवं कारा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ा कदम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में रिमोट के माध्यम से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से राज्य पुलिस एवं कारा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 459.52 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 139 भवनों का उद्घाटन तथा 996.53 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले 192 भवनों का शिलान्यास किया।

Bihar News | eDAR (Electronic Detailed Accident Report) सॉफ्टवेयर युक्त 1220 स्मार्ट मोबाइल बांटें

साथ ही कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना जांच एवं मुआवजा भुगतान हेतु परिवहन विभाग की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को eDAR (Electronic Detailed Accident Report) सॉफ्टवेयर युक्त 1220 स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने सांकेतिक रुप से 5 पुलिस पदाधिकारियों पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, हरिनारायण कुमार,  राहुल कुमार एवं सुश्री खुशबू खातून को स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख

Bihar News | उद्धाटन और शिलान्यास…बड़ा वाला

मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से राज्य पुलिस के लिए 419.06 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 114 भवनों का उद्घाटन और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से राज्य पुलिस के लिए 932.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 173 भवनों का शिलान्यास किया। साथ ही भवन निर्माण विभाग की ओर से गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 40.46 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 25 भवनों का उद्घाटन किया गया।

Bihar News | सीएम ने कहा, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बेहतर कार्य कर रहा है…ये भी लाएं तेजी

भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 63.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 19 भवनों का भी शिलान्यास किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास कराया गया है और जो भी बचे हुए कार्य हैं, उसे तेजी से पूर्ण करें। सभी पुलिस थानों एवं पुलिस भवनों के ऊपर सोलर प्लेट लगवाएं ताकि सौर ऊर्जा का वहां उपयोग हो सके। सभी पुलिस भवनों एवं थानों को मेंटेन रखें। पुलिस भवन एवं थाना में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखें।

यह भी पढ़ें:  पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar News | सीएम ने कहा, पुलिस गश्ती निरंतर हो, इसे सुनिश्चित करें। गड़बड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस गश्ती निरंतर हो, इसे सुनिश्चित करें। गड़बड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कई पुलिस भवनों का निर्माण कार्य किया गया है। पिछले वर्ष निगम का टर्न ओवर 339 करोड़ रुपया था, जो इस वर्ष 500 करोड़ टर्न ओवर रहने की संभावना है।

Bihar News | कुल 2750 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रहा है

वर्तमान में निगम कुल 2750 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रहा है। विगत तीन वर्षों में 5 पुलिस केंद्र, स्वाभिमान बटालियन सहित 373 थानों, ओ०पी० की स्वीकृति दी गई है। 545 पुराने थानों एवं ओ०पी० तथा 25 पुलिस केंद्रों में 540 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2008 से अब तक 610 थानों एवं ओ०पी० भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। 327 थानों एवं ओ०पी० भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar News | नवगछिया पुलिस केंद्र का आज उद्घाटन किया गया है,मधुबनी एवं मधेपुरा पुलिस केंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू है

नवगछिया पुलिस केंद्र का आज उद्घाटन किया गया है। शेखपुरा एवं किशनगंज पुलिस केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है। अररिया पुलिस केंद्र और गोपालगंज पुलिस केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। मधुबनी एवं मधेपुरा पुलिस केंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू है। बगहा पुलिस केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

Bihar News | मुख्यमंत्री का यूं हुआ स्वागत

कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया जबकि पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से क्रियान्वित योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।

Bihar News | इनकी रही खास मौजूदगी

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण एवं परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएसभट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.एस. सिद्धार्थ, बिहार होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवा की पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, गृह विभाग की विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ●