दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के किरतपुर प्रखंड के छिलकोड़ा-पकरिया के बीच कोसी नदी पर बनेगा पुल बनाने की योजना है। इसकी लंबाई 200 मीटर होगी। इस पुल के बन जाने से कई गांवों को फायदा होगा।
जानकारी के अनुसार, सांसद गोपालजी ठाकुर ने अपने संसदीय कार्यालय में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बिरौल के अंतर्गत पड़ने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज़ 3 एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कई अन्य बनने वाले सड़क एवं पुल जो बिरौल प्रखंड, गौराबौराम एवं किरतपुर प्रखंड के अंतर्गत है की समीक्षात्मक बैठक की और अभियंताओ को सड़कों का सही देखभाल करने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तेतरी, भूभौल, शंकरपुर रसियारी, कोसी तटबंध के नजदीक( झगरुआ छिलकोरा) में निर्मित पुलों का दिसम्बर जनवरी माह में उद्घाटन किया जाएगा साथ ही खैसा गांव में बनने वाले पुल का (200 meter long bridge to be built on Kosi river) शिलान्यास किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि फरवरी मार्च माह तक पश्चिमी कोसी तटबंध के नजदीक छिलकोड़ा-पकरिया के बीच कोसी नदी पर 200 मीटर लम्बा पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इस पुल के बन जाने से कोसी के अंदर रहने वाले दर्जनों गांव के हजारों आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इस बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बिरौल के कार्यपालक अभियंता प्रताप पासवान, सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रेम चंद्र झा, कनीय अभियंता आईडी राम एवं कनीय अभियंता विजय कुमार झा उपस्थित रहे।

















