बिरौल के JK College में डिग्री वन की परीक्षा देने पहुंची शादीशुदा छात्रा के साथ सलमान खान ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता की कर दी जमकर पिटाई, पढ़िए पूरी खबर
बिरौल के JK College में डिग्री वन की परीक्षा देने पहुंची शादीशुदा छात्रा के साथ सलमान खान ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता की कर दी जमकर पिटाई, पढ़िए पूरी खबर
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जेके कॉलेज (molested the student who came to take the exam) में डिग्री वन की परीक्षा देने पहुंची शादीशुदा छात्रा के साथ एक मनचले युवक की ओर से छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर छात्रा के पिता से साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी व मनचले युवक सलमान खान को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इधर छात्रा के पिता ने थाने में पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस को दिये गए आवेदन मे छात्रा के पिता ने कहा है कि इनकी पुत्री डिग्री वन का परीक्षा देने जेके कॉलेज आई थी। इसी दौरान सलमान खॉ नाम का यूवक इनके पुत्री के साथ कॉलेज के मुख्य द्वार पर छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर मनचले यूवक के साथ आए अन्य लड़कों ने मेरे साथ भी मारपीट किया। पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि इस मामले में छात्रा के पिता की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।