spot_img

Darbhanga के बिरौल Jyoti Sweets से 3 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन के निर्देशानुसार घनश्यामपुर-सह-बिरौल के प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बमबम कुमार के नेतृत्व में बिरौल प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

श्रम अधीक्षक ने बताया कि सघन जांच अभियान के दौरान धावा दल की टीम की ओर से बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  5 गांव फंसे : दरभंगा में बाढ़ का कहर! कोसी-कमला बलान ने तोड़ा संपर्क, 3000 लोग फंसे

उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम की ओर से लोहिया चौक होते हुए बिरौल बाजार स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच किया गया। तथा, सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने के लिए एक शपथ पत्र भरवाया गया।

जानकारी के अनुसार,धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखंड मुख्यालयों में सघन जांच अभियान संचालित करती है। तथा, बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी की बंपर सौगात! 200 पदों पर सीधी भर्ती, कोई परीक्षा नहीं, सैलरी 22,000 तक

उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में घनश्यामपुर एवं कुशेश्वरस्थान के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा के आउटरीच वर्कर रामाकांत यादव, आश्रय ट्रस्ट स्वयं सेवी संस्था के सदस्य निवेश कुमार, प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम एवं अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  जब बेटे का नाम आया लिस्ट में...: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut

दरभंगा में खूनी जमीन विवाद! महिला को घसीटा, घर से ₹2 लाख कैश और गहने लूटे, 9 पर केस

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में जमीन और पानी विवाद में महिला से मारपीट, घर तोड़कर ₹2 लाख नकद और दो भर सोने के गहने लूटने का आरोप। पुलिस ने नौ लोगों पर FIR दर्ज की।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LandDispute

दरभंगा: अब नहीं डूबेंगे लोग! DM का बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक चलेगा ये खास अभियान

Darbhanga Drowning Deaths: दरभंगा में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 15 जुलाई तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है. एसडीआरएफ और मास्टर ट्रे#DarbhangaNews,#BiharDisaster,#PublicSafety