दरभंगा के अनारकोठी में युवक को मारी गोली, डीएमडीएच में चल रहा इलाज, हालत बनी है गंभीर, एपीएम थाना के एएसआई वीरेंद्र कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि एक युवक अशोक पासवान को किसी ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट






दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एपीएम थाना क्षेत्र के अनारकोठी पवार हाउस के पास एक युवक को किसी अपराधी ने गोली मार दी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये डीएमसीएच में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। युवक अभी बेहोशी की हालत में है। स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक की पहचान अनारकोठी निवासी गागों पासवान के पुत्र अशोक पासवान के रूप में हुई है। जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बताया जाता है कि एपीएम थाना क्षेत्र अनारकोठी पवार हाउस के नजदीक एक युवक के घायल अवस्था पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना स्थल से युवक को बेहोसी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती करवाया है।
घायल युवक का इलाज कराने आये ग्रामीण रमेश कुमार ने बताया कि युवक गांव के मंदिर पर था। एक बाइक सवार युवक आया। और, अशोक को गोली मारकर भाग गया। गोली मारने वाले युवक को नही पहचान पाए।
एपीएम थाना के एएसआई वीरेंद्र कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि एक युवक अशोक पासवान को किसी ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर उक्त युवक को बेहोशी की अवस्था मे डीएमसीएच में भर्ती करवाया है।
युवक के होश में आने पर घटना के कारणों का खुलासा हो पायेगा। युवक के बयान मिलने के पुलिस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करेगी।








