spot_img

DARBHANGA में अद्भुत, अलौकिक, श्रृंगारिक शिव की छटा, जले 21 हजार दीप, हजारों शिव भक्तों का जयघोष …जय बाबा कुशेश्वरनाथ

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | दरभंगा के प्रसिद्ध शिवनगरी कुशेश्वरस्थान स्थित शिवगंगा घाट पर सोमवार को भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे घाट का नजारा अद्भुत हो गया। हजारों श्रद्धालु, महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदी और स्कूली बच्चे इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

- Advertisement -

पूजन और उद्घाटन समारोह

इस महाआरती का आयोजन एसडीओ उमेश कुमार भारती की पहल पर किया गया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की, जिसे पंडित आचार्य राज नारायण झा ने संपन्न कराया।

- Advertisement -

इसके बाद आयुक्त मनीष कुमार और जिलाधिकारी राजीव रौशन ने विधिवत महाआरती मंच का उद्घाटन किया। विद्वान विपिन मिश्रा ने अद्भुत संखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, जानिए क्या है इसका मकसद! जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने क्या कहा| पढ़िए -निष्ठा, सक्रियता और समर्पण

शिवगंगा घाट पर भक्तिमय नजारा

शिवगंगा घाट की सीढ़ियों पर 21 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से नहा उठा। श्रद्धालु अपने हाथों में दीप लिए बाबा कुशेश्वरनाथ की आराधना में लीन दिखे।

DARBHANGA में अद्भुत, अलौकिक, श्रृंगारिक शिव की छटा, जले 21 हजार दीप, हजारों शिव भक्तों का जयघोष ...जय बाबा कुशेश्वरनाथ

गंगा महाआरती का ऐतिहासिक महत्व

  • नव वर्ष के प्रथम सोमवारी से गंगा महाआरती की परंपरा शुरू की गई है।
  • यह आयोजन हर सोमवार को जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं की भागीदारी बनी रहेगी।
  • नेपाल से भी श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity Theft दरभंगा में बिजली चोरी करते पकड़े गए दो लोग, विभाग ने ठोका बहेड़ा में FIR, अब खैर नहीं!

शिवगंगा पोखर में नौका विहार का शुभारंभ

इस महाआरती के साथ-साथ शिवगंगा पोखर में नौका विहार का भी उद्घाटन किया गया।

  • आयुक्त मनीष कुमार, जिलाधिकारी राजीव रौशन और विधायक अमन भूषण हजारी ने इसका उद्घाटन किया।
  • जिलाधिकारी ने पोखर के जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए मछलियों को छोड़ा।
  • श्रद्धालु ₹80 किराए में 35 मिनट तक नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं।

मिथिला परंपरा का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • मुख्य अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
  • कलाकार विपिन मिश्रा और उनकी टीम ने संखनाद, मृदंग वादन और शिवनृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बिरौल में शराब माफिया पर वज्रपात! 394 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, लाखों की संपत्ति नीलाम

प्रमुख उपस्थित गणमान्य लोग

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • विधायक अमन भूषण हजारी
  • एसडीओ उमेश कुमार भारती
  • एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी
  • बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु
  • सीओ गोपाल पासवान, कुशेश्वरस्थान बीडीओ लालन कुमार चौधरी
  • थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष अंकित कुमार
  • जिला परिषद पूनम मणि शर्मा, प्रमुख अंजनी भारती, उप प्रमुख संतोष यादव
  • भाजपा अध्यक्ष राखी आनंद, राजेश राय, राजेश चौपाल सहित दर्जनों गणमान्य लोग और पंडा समाज के सदस्य

शिवगंगा घाट पर बना आस्था और आध्यात्म का संगम

भव्य महाआरती, नौका विहार और दीपों की रोशनी से सजी यह रात श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक पल बन गई। बाबा कुशेश्वरनाथ की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजकों का कहना है कि गंगा महाआरती की यह परंपरा अनवरत जारी रहेगी, जिससे कुशेश्वरस्थान धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: NDA बचाने वाली नीलम देवी को JDU ने ही दिखाया बाहर का रास्ता, अनंत सिंह की विधायकी पर भी तलवार!

Bihar JDU: JDU ने मोकामा की विधायक नीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। फरवरी 2024 के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी ने NDA सरकार के #BiharJDU,#NeelamDevi,#AnantSingh

दरभंगा में क्रूर हत्याकांड: पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाला पति बेसुध मिला, पुलिस ने DMCH में कराया भर्ती

Manigachhi Crime: मनीगाछी में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी पति रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल पुलिस हिरासत में बेसुध मिला। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। #ManigachhiCrime,#DarbhangaMurder,#BiharPolice

अनंत सिंह पर JDU के बड़े एक्शन के बाद चिराग पासवान का दावा: बिहार विधान परिषद में NDA की जीत पक्की, तेजस्वी को दी...

Bihar Vidhan Parishad Chunav: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA की जीत का दावा किया। उन्होंने अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई को आंतरिक मामला बताया और तेजस्वी यादव #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#BiharVidhanParishad

बिहार के युवक पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने का आरोप ! मुंबई में STF ने दबोचा | परिवार बोला- ‘सीधा-सादा है, फंसाया जा...

Bihar Terror Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन को गिरफ् #BiharTerrorArrest,#KishanganjNews,#JaishEMohammed