spot_img

Darbhanga News | कुशेश्वरस्थान पूर्वी की प्रमुख बनीं Anjani Bharti, कुमारी अन्नू को मिला उपप्रमुख का ताज…ये JDU-RJD टशन की है पहली जीत-हार

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan East | कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रमुख का आज चुनाव हो गया। इसमें सत्ताधारी दल जदयू से पिछले सात सालों से जुड़े और निवर्तमान प्रमुख बिजल पासवान को हराकर अंजनी भारती प्रमुख बन गईं हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | महिला सशक्ती करण की जीत, अब, अंजनी और अन्नू की जोड़ी मिलकर भरेंगी कुशेश्वरस्थान पूर्वी के विकासात्मक मानचित्र में सार्मथ्य

Victory of women empowerment, now the pair of Anjani and Annu together will add strength to the developmental map of Kusheshwarsthan East.
Victory of women empowerment, now the pair of Anjani and Annu together will add strength to the developmental map of Kusheshwarsthan East.

अंजनी राजद से जुड़ी बताईं जा रही हैं। ऐसे में, चुनाव में राजद का जहां दम दिखा, अंजनी भारती प्रमुख बनीं वहीं कुमारी अन्नू को उप प्रमुख का ताज मिला है। ऐसे में, महिला सशक्तीकरण की आज जीत हुई है। अब, अंजनी और अन्नू की जोड़ी मिलकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के विकासात्मक मानचित्र में सार्मथ्य भरेंगीं।

- Advertisement -

Darbhanga News | बिरौल मुख्यालय में सुरक्षा के बीच कुशेश्वरस्थानपूर्वी के प्रमुख और उपप्रमुख का हुआ चुनाव

जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीने से चल रहे जद्दोजहद के बीच राजद समर्थित अंजनी भारती कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की प्रमुख तथा कुमारी अनु उपप्रमुख निर्वाचित हुई। अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के प्रमुख एवं उपप्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

Darbhanga News | एक मत बना निर्णायक, अंजनी हुईं विजयीं

इसमें निवर्तमान प्रमुख बिजल पासवान को एक मत से पराजित कर अंजनी भारती ने कुर्सी पर काबिज हो गई। 11 पंचायत समितियों में से छह सदस्यों ने अंजनी भारती के पक्ष में मतदान किया। वहीं, बिजल पासवान को 5 मत प्रात हुए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga News | कुमारी अन्नू एकलौता उम्मीदवार, निर्विरोध मिला ताज

उपप्रमुख पद पर कुमारी अन्नू एकलौता उम्मीदवार होने से वह निर्विरोध चुनी गईं। चुनाव समाप्ति के बाद एसडीओ उमेश कुमार भारती ने प्रमुख व उप प्रमुख को प्रमाण पत्र हस्तगत करते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Darbhanga News | चार घंटों तक धड़कता रहा समर्थकों का दिल, जीत के प्रति आश्वास्त था दोनों खेमा

इससे पूर्व चुनाव को लेकर सभी सदस्य निर्धारित समय पर अनुमंडल कार्यालय में पहुंच गए। चार घंटे तक चुनाव प्रक्रिया चलती रही। करीब तीन बजे प्रमुख अंजनी भारती के विजय होने एवं कुमारी अनू की निर्विरोध चुने जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल बन गया।

Darbhanga News | और देखते ही देखते उड़ने लगे अबीर और गुलाल..

देखते ही देखते अनुमंडल परिसर में होली का नजारा दिखने को मिला। प्रमुख का चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक पंडित इसे बिजल पासवान की हार नहीं बल्कि जदयू की हार बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga News | प्रमुख का चुनाव काफी रोमांचक हो गया था

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में प्रमुख का चुनाव काफी रोमांचक हो गया था। इसको लेकर काफी गहमागहमी पिछले महीनें से ही देखने को मिल रही थी जिसका आज शुक्रवार को पटाक्षेप  हो गया। इसमें जदयू को बड़ा झटका लगा है। राजद समर्थित उम्मीदवार अंजनी भारती प्रमुख बनी हैं। वहीं कुमारी अन्नू को उपप्रमुख का ताज मिला है।

Darbhanga News | अंजनी भारती कुशेश्वरस्थान दक्षिणी की पंचायत समिति सदस्य हैं

अंजनी भारती कुशेश्वरस्थान दक्षिणी की पंचायत समिति सदस्य हैं। लंबे समय से प्रमुख की दौड़ में यह शामिल थी। वहीं, निवर्तमान प्रमुख बिजल पासवान जदयू से पिछले सात सालों से प्रमुख के पद पर काबिज थे।

Darbhanga News | चर्चा तो यही है, अपरोक्ष जीत गया राजद

ऐसे में, नई सरकार के गठन और राजद के सरकार से हटने के बाद प्रमुख के इस चुनाव में राजद की यह अपरोक्ष जीत की स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में मुहर्रम पर बड़ा अपडेट: एक दर्जन लोग हुए जख्मी, फिर भी शांति से निपट गया पर्व, जानें कैसे?

Darbhanga Muharram: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और शांति समिति की बैठकों ने बड़ी घटना को टाला, हालांकि नुमाइशी खेल में कुछ लोग माम#DarbhangaMuharram,#BenipurNews,#BiharPolice

दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram Security: दरभंगा जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद मोर्चा संभाल#DarbhangaNews,#MuharramSecurity,#BiharPolice

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety