spot_img

Big Action: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, बिरौल प्रखंड मुख्यालय, बिरौल शहरी के अलावे बेनीपुर TPDS के गोदाम प्रभारी अंशुमन राय गबन में फंसे, किए गए सस्पेंड, FIR

spot_img
- Advertisement -

त्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्टेट फूड कॉरपोरेशन दरभंगा के अधिन टीपीडीएस के चार गोदाम के प्रभार में रहे सहायक गोदाम प्रबंधक अंशुमन राय हजारों क्विंटल खाद्यान्नों की अप्रत्याशित क्षति और गबन में बुरी तरह फंस गए हैं। गबन के आरोप में उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उनपर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

अंशुमन राय कुशेश्वरस्थान, बिरौल प्रखंड मुख्यालय, बिरौल शहरी के अलावे बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीडीएस के सहायक गोदाम प्रबंधक के प्रभार में थे। इनपर, एक्शन से खलबली मच गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीडीएस के सहायक गोदाम प्रबंधक के प्रभार में रहे अंशुमन राय को सस्पेंड करते हुए उनपर एफआईआर दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

जानकारी के अनुसार, इन पर हजारों क्विंटल खाद्यान्न का अप्रत्याशित क्षति एवं गबन किए जाने का आरोप है। देशज टाइम्स को जो जानकारी है उसके मुताबिक, विभाग के प्रबंध निदेशक बिहार पटना के निर्देश पर जिलाधिकारी राजीव रौशन ने अंशुमन राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

साथ ही जिलाधिकारी श्री रौशन के आदेश पर गबन के आरोपी राय पर कुशेश्वरस्थान थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि अंशुमन राय कुशेश्वरस्थान, बिरौल प्रखंड मुख्यालय, बिरौल शहरी के अलावा बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीडीएस के सहायक गोदाम प्रबंधक के प्रभार में थे।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

इन गोदामों का संचालन अवरुद्ध न हो इसके लिए जिलाधिकारी श्री रौशन ने जिला के विभिन्न सहायक गोदाम प्रबंधक को प्रतिनियुक्त किए गए चार दंडाधिकारी के उपस्थिति में बंद गोदाम को खोल उसमें पूर्व से रखा खाद्यान्न का इन्भैंन्ट्री करने का निर्देश दिया है।

जिला से गठित जांच टीम बिरौल, कुशेश्वरस्थान, बिरौल के शहरी एवं बेनीपुर टीपीडीएस गोदामों का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी श्री रौशन को समर्पित करने वाले हैं। इससे इन गोदामों का कार्य पूर्व के भांति जल्द संचालन हो सके। इस एक्शन से पूरे इलाके में खलबली मची है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident