सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अविनाश कुमार ने नीट की राष्ट्रीय पात्रता 2023 की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर चिकित्सक बनने का सपना साकार करने पर ग्रामीणों में उत्साह है।
ऑल इंडिया में 9078 रैंकिंग से शानदार सफलता पर गांव के साथ अपने माता पिता पुनिता देवी व ग्रामीण चिकित्सक स्व.नरेंद्र कुमार मेहता का नाम रौशन किया है।
सिंहवाड़ा प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में गौरवान्वित कर डॉक्टर की पढ़ाई कर गांव व समाज की सेवा करने की ललक रखने वाले छात्र अविनाश कुमार चिकित्सा क्षेत्र में देश विदेश में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है।
इस सफलता का श्रेय अपनी विधवा माता पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुनीता देवी को देने के साथ कहता है दिवंगत पिता नरेन्द्र मेहता ने ग्रामीण चिकित्सक के रूप में सेवा कर हम परिवार का पालन-पोषण किया था।
आज उनके मार्ग दर्शन व बेह्तर सोंच को जीवंत रखने का निरंतर प्रयास करता रहुंगा। समाज व मानवता की मेरे लिए सेवा सर्वोपरि है।
दो भाई में छोटा अविनाश कुमार का बड़ा भाई नीतीश कुमार मेहता, गौतम मेहता अपने गांव में मेडिकल स्टोर चलाकर समाज की सेवा कर रहा है।
मौके पर बधाई देने वालों में बहन खुशी कुमारी, चाचा अजय कुमार मेहता,मनीष कुमार मेहता, गोपाल मेहता, संजय मेहता, मनोज मेहता, अनोज मेहता,सुधीर व शिवम मेहता ने कहा अविनाश कुमार प्रारंभिक काल से मेघावी छात्र रहा है।
दसवीं की परीक्षा डाॅन बास्को स्कूल दरभंगा व 12वीं सीएम साइंस काॅलेज दरभंगा से प्रथम श्रेणी से पास किया था।मेडिकल इंटरेंश की तेयारी पटना के गोल एजूकेशन भल्ला से की थी।
पूर्व मुखिया-सह जदयू जिला महासचिव अमजद अब्बास ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर अविनाश के गांव पहुंचकर पाग चादर व पुष्प से सम्मानित किया है। उपहार स्वरुप चांदी के कलम भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सफलता पर विधायक पूर्व विधायक डॉ.फराज फातमी, जदयू जिला महासचिव अमजद अब्बास, अनिल ठाकुर, ललन पासवान, सुरेश ठाकुर, वली अनवर ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी है।

















