spot_img

महज 9 मिनट का तांडव, गार्ड को मारी गोली, मैंनेजर को सटाया पिस्टल, लूट लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से 27 लाख

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी के शिवहर से बड़ी खबर है जहां जिले के पिपराही प्रखंड स्थित अंबा कला हाईस्कूल परिसर में अवस्थित बैंक आफ बड़ौदा में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पांच अपराधियों ने बैंक से 27.60 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। साथ ही अपराधियों ने लोगों को आते देख कर दहशत फैलाने के लिए मुख्य गेट के पास फायरिंग भी किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने मैनेजर को गन पाउंट पर रख बैंक से 27.60 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान गार्ड को भी अपराधियों ने गोली मार दी। मात्र नौ मिनट में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार के प्रवासी श्रमिकों को दूसरे राज्यों में भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, Migrant Workers को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार हर राज्य में खोलेगी 'श्रम सेवा केंद्र'

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फायर किए गए गोली के दो खोखे बरामद किया है। वहीं यह बैंक लूट की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।वहीं इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

वहीं इस लूट की सूचना पर पहुंचे एसपी अनंत कुमार राय दल बल के साथ पहुंच कर लूट की घटना की जांच और अपराधियों की तलाश में जुट गए हैं।

शाखा प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने मुख्य गेट के पास फायरिंग की और बैंक (Bank) में घुसकर 27 लाख 500 रुपये लूट लिया। इस लूटपाट के दौरान एक बैंक (Bank) कर्मचारी को गोली भी लगी है, जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पहुंचे एसपी अनंत कुमार राय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, गश्ती दल प्रभारी अमरेंश कुमार पांडेय, थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...

Darbhanga News: बेनीपुर में शराब जब्ती: खाई में पलटकर फरार हुए तस्कर, अल्टो से मिली विदेशी शराब की बड़ी खेप

शराब जब्ती: बेनीपुर (दरभंगा) में फिर एक बार पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर...