संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच 57 से चार दिन पूर्व हुई कंटेनर लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना में शामिल तीन अपराधियों के अलावे गायब हुए ट्रक का सभी सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।






मामला दस-ग्यारह जुलाई की देर रात की है। एमेजॉन कंपनी के सामान को ढो रहे कल्पवृक्ष सर्विसेस के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी की ट्रक HR55AL-4660 को एक कार पर सवार चार अपराधियों ने एनएच 57 के शोभन के नजदीक रोका।
अपराधियों ने चालक अनुज यादव की जेब से 16 हजार नकदी लूटते हुए चालक को नीचे उतारा। यही नहीं, चालक को पिस्टल का भय दिखाकर उसका हाथ पांव बांध दिया और अपने कार में बिठाकर देर रात बेनिबाद के आसपास छोड़ दिया।
इस बीच सामानों से भरा ट्रक अपराधियों ने लूट लिया। चालक ने इसकी लिखित जानकारी सिमरी थाना को दी। सिमरी थाना अध्यक्ष शमशाद आलम ने इस बाबत कई जगहों पर लोगों से पूछताछ की। साथ ही, छापेमारी की।
इस दौरान सिमरी थानाध्यक्ष को बड़ी सफलता हाथ लगी। घटना में शामिल तीन लोंगों को भी पुलिस ने बहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक-एक कर सभी सामानों को भी बरामद कर लिया है।









You must be logged in to post a comment.