spot_img

रोहतास में बड़ी वारदात! ड्यूटी से घर लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Rohtas Murder: ड्यूटी से लौट रहे 41 वर्षीय ददन यादव को अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना, इलाके में दहशत; पुलिस जांच में जुटी.

spot_img
- Advertisement -

Rohtas Murder: बिहार के रोहतास जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस जांच में जुट गई है। 41 वर्षीय मृतक ददन यादव मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।

- Advertisement -

बकनौरा गांव निवासी ददन यादव डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री, बंजारी में कार्यरत थे। मंगलवार की रात काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से वह घर लौट रहे थे। गांव के पास ही भुअरा जाने वाली सड़क पर पैक्स गोदाम के समीप घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ददन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  फायरिंग केस में खान सर को मिली बड़ी राहत, बॉडीगार्ड पर भी आया फैसला, पटना कोर्ट ने दिया ये आदेश!

आज सुबह लकड़ी बेचने जा रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास थाना अध्यक्ष ललन कुमार और डेहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 राजू रंजन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में आ रहा है 'तूफान'! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

धारदार हथियार से हत्या, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें:  पटना में बड़ा हादसा! पेड़ के सहारे नहर पार करते रोहतास के ज्वेलरी कारोबारी की डूबने से मौत, Patna में था कारोबार, घर लौटते समय हुई मौत

मृतक ददन यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस जघन्य वारदात के बाद से बकनौरा और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla