spot_img

Darbhanga के बिरौल में मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सड़क बनी नहीं, पशु शेड बने नहीं, उठ गई लाखों की राशि…जिला प्रशासन को लिखा कार्रवाई करने वाला पत्र, फंसेंगे कई अधिकारी!

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। मनरेगा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है जहां फर्जीवाड़ा में बिना सड़क बनाए, बिना पशु शेड बने ही लाखों का गबन हो गया है। मामला,प्रखंड के सोनपुर पघारी पंचायत का है जहां परिवार वाद संख्या 27/23 के तहत आधा दर्जन योजनाओं की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद यह बड़ा खुलासा (Big fraud in MNREGA in Birol) हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर लोकपाल ने राशि रिकवरी के लिए मनरेगा विभाग को लिखा है। साथ ही फर्जीवाड़े करने वाले कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि ऐसे कई योजनाओं के फर्जीवाड़े मामले में लोकपाल ने तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश सिंह, विनीत झा, कनीय अभियंता अंसारुल्ल हक, पंचायत रोजगार सेवक रजनीश कुमार सिंह पर कार्रवाई के लिये जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। अब खबर विस्तार से….

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना में फर्जी सड़क का निर्माण दिखाते हुए बगैर पशु शेड बनाए लाखों रुपये की निकासी कर ली गई है। उक्त दोनों योजना की 6 लाख 31 हजार 712 रुपये गबन किये गये राशि जिला लोक पाल(मनरेगा) ने वसूली करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावे लोक पाल ने सड़क निर्माण कार्य में पुलिया निर्माण कार्य मे अनियमिता बरतने पर इसके भुगतान पर रोक लगायी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिल्ली मोड़ ROB पर DM का एक्शन! दरभंगा के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, दिया ये अल्टीमेटम

जानकारी के अनुसार, पंचायत के विवेकानंद झा ने उक्त पंचायत में पंचायत समिति मद से मनरेगा में सरकारी राशि बंदर बांट करने के लिए परिवार वाद संख्या 27/23 के तहत आधा दर्जन योजनाएं की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के आलोक में स्थलीय जांच लोकपाल ने की। जांच के दौरान वर्ष 023 के फरवरी माह में जिस योजनाएं को कुशेश्वरस्थान के भदहर पंचायत समिति मद से उक्त योजनाएं की गई थी। इसी योजना को दिखाकर बिरौल के सोनपुर पंचायत से उसी योजनाएं को दिखाकर चार लाख 74 हजार बारह रुपये की निकासी कर ली गयी।

इस मामले को लेकर लोकपाल ने राशि रिकवरी के लिए मनरेगा विभाग को लिखा है। साथ ही फर्जीवाड़े करने वाले कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। वंही दिवाकर झा के निजी भूमि पर पशु शेड जांच में नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महीनों से जला ट्रांसफार्मर, सूख रहे खेत... आखिर कब जागेगा बिजली विभाग?

वहीं, इस पशु शेड के नाम पर 157700 रुपये की निकशी हो चुकी है। दयानंद झा के खेत से वैजनाथ पुर सिमा तक मिट्टी एवं पुलिया निर्माण की जांच में सड़क से काफी नीचे पुलिया निर्माण की गयी है। जांच कर्ताओ ने सरकारी राशि की निकाशी पर रोक लगाई है।

साथ ही कई ऐसे योजनाएं की जांच हुई, जो कार्य स्थल पर कार्य कराए जा चुके थे, लेकिन मापी पुस्तिका नहीं दिखाया गया। ऐसे कई योजनाओं के फर्जीवाड़े मामले में लोकपाल ने तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश सिंह,विनीत झा, कनीय अभियंता अंसारुल्ल हक, पंचायत रोजगार सेवक रजनीश कुमार सिंह के विरुद्ध कार्रवाई के लिये जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

10वीं की परीक्षा से पहले छात्रों को 2 घंटे का इंतजार! दरभंगा के इस स्कूल में क्यों नहीं थे कमरे?

Bihar School Exam: दरभंगा के जाले स्थित उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल में 10वीं की वार्षिक परीक्षा कमरों की कमी के चलते 2 घंटे देर से शुरू हुई। छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है,#BiharNews,#DarbhangaEducation,#SchoolExamDelay

दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Darbhanga News: दरभंगा में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और वृक्षारोपण के साथ मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कदम से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।#DarbhangaNews,#RotaryClubDarbhanga,#CommunityService

बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

Bihar Sugar Mill: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह क#BiharSugarMill,#DarbhangaNews,#IndustrialDevelopment

DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

Darbhanga BDO CO Transfer: दरभंगा के केवटी प्रखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने नए बीडीओ और सीओ की नियुक्ति की है, जबकि पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।#BiharNews,#DarbhangaNews,#AdministrativeReshuffle