spot_img

Darbhanga Drug Bust update ड्रग्स के खिलाफ मेगा एक्शन! दरभंगा में पकड़ा गया 154 किलो गांजा, वैशाली से आए दो गिरफ्तार

Bihar Drug Bust: मध निषेध प्रभाग पटना और दरभंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। दो तस्कर गिरफ्तार किए गए, मुख्य सरगना की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Drug Bust: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार के दरभंगा में मध निषेध प्रभाग पटना और बहादुरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। एक स्विफ्ट डिजायर कार से 154.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके साथ दो गांजा कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से राज्य में सक्रिय ड्रग तस्करों पर बड़ा शिकंजा कसा गया है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, मध निषेध प्रभाग पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबनी जिले के नेपाल बॉर्डर की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजे की खेप लाई जा रही है, जिसे वैशाली या पटना ले जाने की योजना थी। सूचना मिलते ही विभाग की एक टीम सादे लिबास में गाड़ी का पीछा करने लगी। तस्करों को पुलिस के पीछे होने का आभास हुआ, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को शहर की ओर मोड़ दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने ऐसे दबोचा गांजा तस्करों को

पुलिस टीम ने एकमी पुल पार करने के बाद एलिवेटेड पीलर संख्या 182 के पास स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर BR 06 CE 8466) को ओवरटेक कर रोक लिया। कार में सवार दो व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद जब गाड़ी की डिक्की की जांच की गई, तो उसमें 09 कार्टून गांजा बरामद हुआ। इस गांजे का कुल वजन 154.4 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

कौन हैं गिरफ्तार तस्कर और मुख्य सरगना कौन?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के निवासी संजय कुमार (गनौर भगत का बेटा) और रामनाथ कुमार (स्वर्गीय चंदेश्वर भगत का बेटा) के रूप में हुई है। संजय कुमार गाड़ी चला रहा था। पूछताछ में संजय कुमार ने बताया कि उसकी पहचान मुख्य सरगना राकेश कुमार से वैशाली में हुई थी। राकेश कुमार मधुबनी जिले के बासोपट्टी के पास का रहने वाला बताया जाता है।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया, ‘पटना से आई टीम के साथ मिलकर छापामारी की गई। एकमी रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मुख्य सरगना की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह राकेश कुमार ने उसे दिल्ली मोड़ पेट्रोल पंप के पास बुलाया था और कार दोनों को सौंपते हुए समस्तीपुर से आगे एक पेट्रोल पंप तक पहुंचाने को कहा था। इस काम के लिए संजय को 6 हजार रुपये और रामनाथ को ढाई हजार रुपये मजदूरी मिलनी थी। फिलहाल पुलिस मुख्य सरगना राकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है। इस कार्रवाई में विदेशी शराब और एक ट्रक का भी जिक्र है, हालांकि मुख्य बरामदगी गांजे की हुई है। पढ़िए विस्तार से

मध निषेध प्रभाग पटना और जिले के बहादुरपुर थाना पुलिस के सहयोग से भारी मात्रा में विदेशी शराब,गांजा,एक कार,एक ट्रक सहित दो गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि मध निषेध स्वाप प्रभाग पटना को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में गांजा की खेप मधुबनी जिला के नेपाल बॉर्डर की ओर से आ रहा है जिसे वैशाली या पटना ले जाया जाएगा। विभाग के कई पुलिस सादे लिबास में गाड़ी से पीछा कर रहे थे। स्मगलर को भनक लग गया उसके पीछे पुलिस लगी हुई है। गाड़ी को शहर की ओर मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक, जानिए क्या हुआ

Darbhanga Drug Bust update ड्रग्स के खिलाफ मेगा एक्शन! दरभंगा में पकड़ा गया 154 किलो गांजा, वैशाली से आए दो गिरफ्तार

एकमी फूल पर करने के बाद बन रहे एलिवेटेड पीलर संख्या 182 के पास ओवरटेक कर कार सहित उसमें बैठे दो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने के बाद जांच की गई तो गाड़ी के डिक्की से 09 कार्टून गांजा बरामद हुआ। वहीं पर का वजन किया गया तो 154.4 किलोग्राम पाया गया। कार स्विफ्ट डिजायर नं.बीआर 06 सी इ 8466 जब्त किया गया है। वहीं कार चला रहे ड्राइवर वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर का रहने वाला गनौर भगत के पुत्र संजय कुमार व गाड़ी में बैठा एक अन्य व्यक्ति इस गांव का स्वर्गीय चंदेश्वर भगत के पुत्र रामनाथ कुमार के रूप में हुई है। हालांकि मुख्य सरगना गाड़ी के साथ नहीं चल रहा था। वह मधुबनी जिला के बासोपट्टी के पास का रहने वाला राकेश कुमार बताया जाता है। ड्राइवर संजय कुमार ने बताया कि राकेश कुमार से उसकी पहचान वैशाली में ही हुआ है। वह बराबर उसे क्षेत्र में जाता था। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह दिल्ली मोड़ पेट्रोल पंप के पास बुलाकर कार दोनों आदमी के हवाले किया था और कहा था कि समस्तीपुर से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा देना है। दोनों को मजदूरी के रूप में 6 हजार और ढाई हजार रुपया मिलना था। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि पटना से आई टीम के साथ मिलकर छापामारी की गई। एकमी रोड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य सरगना की पहचान की जा रही है जल्द हीं उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मध्य निषेध प्रभाग पटना को मंगलवार की अरली सुबह सूचना मिली थी कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बीएमपी 13 के आगे आमस के नवनिर्मित पुल के नीचे ट्रक से शराब की खेप उतर जा रही है। मौके पर मध्य निषेध विभाग पटना और बहादुरपुर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन पुलिस को देखते ही चालक सहित विदेशी शराब कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर शराब का कार्टून रखा हुआ है। उसके ऊपर से बाथरूम का सैनिटरी का सामान पोआल के साथ रखा हुआ था। हरियाणा निर्मित विदेशी शराब 1171.44 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। ट्रक पर गुजरात का नंबर लिखा हुआ है। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि ट्रक नंबर और इंजन नंबर से पता कर कारोबारी की पहचान की जाएगी। जल्द हीं ड्राइवर सहित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दुर्गा पूजा पर बड़ा फैसला: 22 अक्टूबर तक विसर्जन, DJ बैन, चुनाव के कारण प्रशासन सख्त! जानिए – SDO कुमार गौरव ने...

Bihar Durga Puja: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने कड़े नियम जारी किए हैं। जाले में 22 अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन अनिवार्य कर दिया गया है, डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा #BiharDurgaPuja,#JaleNews,#DurgaVisarjan

पटना में NEET छात्रा की मौत, CBI जांच पर कोर्ट का गुस्सा! मिली फटकार! जांच में बड़ी चूक | अब क्या होगा? क्या हुआ...

Bihar NEET Student Death: पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने जांच में लापरवाही, खासकर CCTV फुटेज व तकन #PatnaNews,#NEETStudentDeath,#CBICourtCase

छठ-दीपावली पर बिहार को मिली सबसे बड़ी सौगात! 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत

Bihar Vande Bharat: छठ और दीपावली से पहले बिहार को बड़ी राहत मिली है। 16 अक्टूबर से नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिसका ठहराव आरा जंक्शन पर भी होगा। इससे त्योहारी सी #BiharVandeBharat,#PatnaDelhiTrain,#ChhathDiwali

Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना – ‘स्वर्ण वैदेही’! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की...

Bihar Makhana: दरभंगा के राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र और शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के बीच हुए समझौते से जम्मू-कश्मीर में मखाने की खेती की संभावनाएं बढ़ी हैं। बिहार की #MithilaMakhana,#BiharAgriculture,#JammuKashmirFarming