spot_img

Darbhanga News दुर्गा पूजा पर बड़ा फैसला: 22 अक्टूबर तक विसर्जन, DJ बैन, चुनाव के कारण प्रशासन सख्त! जानिए – SDO कुमार गौरव ने क्या कहा

Bihar Durga Puja: एमएलसी चुनाव के कारण प्रशासन हुआ सख्त, जाले में पूजा पंडालों पर CCTV और स्वयंसेवकों की तैनाती अनिवार्य। नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Durga Puja: शारदीय नवरात्र को लेकर जाले में प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 22 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करना होगा, वहीं डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। शांति समिति की बैठक में सदर एसडीओ कुमार गौरव और सदर एसडीपीओ-2 शुभेंदु कुमार सुमन ने पूजा समितियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -

स्थानीय थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ कुमार गौरव ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, सभी दुर्गा पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करनी होगी। इन स्वयंसेवकों के पास आधार कार्ड युक्त पहचान पत्र और अलग परिधान होना चाहिए, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके। प्रतिमा विसर्जन जुलूस और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल के लिए आवश्यक अनुज्ञप्ति लेना भी अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

सदर एसडीपीओ-2 शुभेंदु कुमार सुमन ने बताया, ‘प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। सभी पूजा समितियां 22 अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन सुनिश्चित करें, क्योंकि 23 अक्टूबर को एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान होना है। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की चुनाव कार्य में भी तैनाती रहेगी।’ उन्होंने थानाध्यक्ष को डीजे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जब्त करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने यह भी चेतावनी दी कि पूजा के दौरान नशे की हालत में पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें दुर्गा पूजा समिति जाले के अध्यक्ष रतन कुमार मेहता, सहसपुर के भूषण झा आजाद, घोघराहा के अरुण श्रीवास्तव, मनामदेव के सुरेश कुमार, मस्सा, धनकौल, मुरैठा और राढ़ी की पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे। जदयू के वाली इमाम बेग, चमचम, वसीमुल रहमान और फैज लड्डन समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले पुलिस का बड़ा एक्शन! वारंट पर एक, नशे में धुत दूसरा गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने विसर्जन जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar

Darbhanga Crime कोढ़ा गैंग से मिली बड़ी राहत! राजमिस्त्री के लूटे 5 लाख लौटाए, पुलिस ने 4 दिन में खोज निकाले अपराधी

Manigachhi Police: मनीगाछी में नेहरा थाना पुलिस ने चोरी के 5 लाख रुपये बरामद कर राजमिस्त्री सुबोध दास को लौटा दिए। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मिली राशि, पीड़ित परिवार में खुशी की #ManigachhiPolice,#BiharNews,#TheftRecovery

बड़ी खबर! बरौनी-समस्तीपुर और बरौनी-बेगूसराय रेलखंड पर ‘कवच’ ने रोका ट्रेनों का बड़ा हादसा, आमने-सामने आने पर भी नहीं टकराईं ट्रेनें |सफल परीक्षण

Bihar Kavach System: बिहार के बरौनी में 'कवच' प्रणाली का सफल परीक्षण हुआ। इस स्वदेशी तकनीक ने आमने-सामने आ रही दो ट्रेनों को टकराने से रोककर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। #BiharRailNews,#KavachSystem,#EastCentralRailway