spot_img

दरभंगा में राशन संकट! आज से MO बांधेंगे काली पट्टी, गरीबों को नहीं मिलेगा अनाज? | एमओ उमाशंकर दास ने कही बड़ी बात- पढ़िए

Bihar Supply Officer Protest: संसाधनों की कमी और अतिरिक्त कार्यभार से परेशान बिहार आपूर्ति सेवा संघ ने छेड़ा आंदोलन। 26 अगस्त तक सांकेतिक विरोध चलेगा, मांगें न मानीं तो ठप होगी गरीबों की राशन आपूर्ति।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Supply Officer Protest: दरभंगा समेत पूरे बिहार में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से गरीबों को मिलने वाले राशन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बिहार आपूर्ति सेवा संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसके तहत राज्यभर के आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) आज गुरुवार से कार्य के दौरान काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध करना शुरू कर चुके हैं। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में सामूहिक अवकाश और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी गई है, जिससे राशन आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है।

- Advertisement -

संसाधनों के अभाव में कार्य करना मुश्किल, राशन कार्ड अभियान पर भी दबाव

बिहार आपूर्ति सेवा संघ का स्पष्ट कहना है कि आपूर्ति पदाधिकारियों से लगातार अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन, इन कार्यों के अनुरूप उन्हें पर्याप्त मानव बल और जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। अधिकारियों पर राशन कार्ड अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा का भारी दबाव है। संघ ने सरकार से मांग की है कि राशन कार्ड अभियान के लिए पर्याप्त मानव बल, कंप्यूटर, इंटरनेट और वाहनों सहित सभी आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, उनकी सेवा से संबंधित अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर के हर वार्ड में अब होगा बड़ा बदलाव! नगर परिषद ने लिए 10 ऐतिहासिक फैसले, हर नागरिक को मिलेगा सीधा फायदा

एमओ उमाशंकर दास ने कही बड़ी बात, गरीबों की चिंता

एमओ उमाशंकर दास ने दरभंगा के जाले में मीडिया से बात करते हुए कहा, “अधिकारी अपने दायित्वों से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में कार्य करना व्यावहारिक नहीं है। सरकार को समय रहते समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ताकि जन वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीबों को मिलने वाली राशन आपूर्ति प्रभावित न हो।”

- Advertisement -

संघ ने साफ कर दिया है कि 20 अगस्त से 26 अगस्त तक यह सांकेतिक काली पट्टी विरोध जारी रहेगा। यदि इस अवधि में भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो आपूर्ति पदाधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसका सीधा असर राज्य के लाखों गरीब परिवारों की राशन आपूर्ति पर पड़ेगा। यह आंदोलन सरकार और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है। पढ़िए विस्तार से

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics 'बाहुबली' गोपाल मंडल कहेंगे JDU को टाटा - बाय -बाय! बदलेगी बिहार और भागलपुर की राजनीति? बड़ा सियासी दांव! आज हाथ थामेंगे नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ NITISH के गोपाल मंडल

20 से 26 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध

लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आपूर्ति सेवा संवर्ग में आक्रोश, जनहित के कार्य रहेंगे जारी

जाले में बिहार आपूर्ति सेवा संवर्ग के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 20 से 26 अगस्त तक काला बिल्ला धारण कर सांकेतिक विरोध करेंगे. इस संबंध में दरभंगा जिला इकाई की ओर से डीएम को पूर्व सूचना दी गयी है. जिले के करीब एक दर्जन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने राज्य कार्यकारिणी के निर्देश के आलोक में यह निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: 2 बच्चों को बचाया, इस साल 21 की मुक्ति | पढ़िए - NH-57 पर छोले-भटुरे की दुकान

संघ का कहना है कि आपूर्ति पदाधिकारी जन वितरण प्रणाली के संचालन के साथ

विधि-व्यवस्था, एलपीजी वितरण, निर्वाचन व सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्य भी कर रहे हैं. वर्तमान में 11, 04, 425 नये राशन कार्ड बनाने का अभियान भी चल रहा है. संघ ने आरोप लगाया कि इसके लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. न विभागीय वाहन है, न अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर-स्कैनर और न ही व्यय का प्रावधान. ई-केवाईसी के लिए भी डीलरवार लंबित सूची की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से परेशानी हो रही है.

संघ ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालयों में आवश्यक कर्मियों

व संसाधनों की व्यवस्था, नवंबर 2023 के बाद लंबित प्रोन्नति, रिक्त पदों को भरने तथा कार्य के अनुरूप अधिकार देने की मांग की है. 17 जुलाई को कॉल रिसीव नहीं होने के आधार पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का भी विरोध किया गया है.
संघ ने स्पष्ट किया है कि सांकेतिक विरोध के दौरान खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड निर्माण और ई-केवाईसी समेत सभी जनहित के कार्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Panchayat News: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार को मिलेंगे ₹5 लाख रुपये, जानिए कब से लागू होगा नया नियम!

Bihar Panchayat News: बिहार सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कार्यकाल के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान मिलेगा।#BiharPanchayatNews,#BiharGovernment,#PanchayatRepresentative

Darbhanga Police में बड़ा एक्शन: SSP जगुनाथ रेड्डी ने दी 2 पुलिस अधिकारी को कड़ी सजा, जानिए क्यों हुई PC प्रभारी और ASI पर...

Darbhanga Police: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने घनश्यामपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निंदन की सजा मिली। लंबित वारंट और#DarbhangaPolice,#BiharNews,#PoliceAction

दरभंगा में 1863 लीटर शराब जमींदोज – चला बुलडोजर, देखकर उड़ गए तस्करों के होश! कमतौल SHO संजीव चौधरी ने क्या कहा

Kamtaul Liquor Ban: कमतौल थाना परिसर में गुरुवार को 1863 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई, जिसमें राजस्व अधिकारी और थानाध्यक#KamtaulNews,#BiharLiquorBan,#JaleBlock

NEET विवाद के बाद भाजपा का मास्टर स्ट्रोक BJP Youth Connect ! युवाओं से जुड़ने के लिए बनाया सीक्रेट प्लान | जानिए – अब...

BJP Youth Connect: NEET विवाद के बाद भाजपा ने जेन-जी युवाओं से जुड़ने के लिए नई दोहरी रणनीति बनाई है। सोशल मीडिया से लेकर शिक्षण संस्थानों तक, पार्टी समाधान पर केंद्रित गैर-राजनीत#BJPYouthConnect,#NEETControversy,#GenZOutreach