बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के कहुआ पंचायत अन्तर्गत जगदीशपुर में अग्निकांड में जले हुए परिवार को अंचल प्रशासन की ओर से नकद अनुदान के रूप में 09 हजार 08 सौ रुपये का चेक प्रदान किया।






वृहस्पतिवार को अंचल कार्यालय में नाजीर की ओर से तैयार किये गए चेक को सीओ की अनुपस्थिति में प्रभारी सीआई आशुतोष कुमार सिंह (In-charge CI Ashutosh Kumar Singh in Biraul) ने पीड़ित परिवार के स्व.सीताई यादव के पुत्र उदीलाल यादव को चेक प्रदान किया।
प्रभारी सीआई ने बताया
कि अग्निकांड मे अंचल प्रशासन की ओर से एक पीड़ित परिवार को एक सेट पॉलीथिन, तीन हजार नगद अनुदान,खाद्यान्न के बदले तीन हजार नगद राशि,वस्त्र मद् में दो हजार नगद तथा वर्तन मद् में एक हजार आठ सौ रुपये अनुदान के रुप में सहायता की जाती है।
प्रभारी सीआई श्री सिंह ने देशज टाइम्स के
माध्यम से क्षेत्रवासियों को आनेवाले समय में चलने वाले तेज पछुआ हवा के दौरान सतर्क रहने की अपील की।








