spot_img

Darbhanga में लहेरियासराय पुलिस की वाह! Chain Snatching Gang का पर्दाफाश, Kamtaul का चेन लुटेरा, Simri Jewelers संचालक, व्हाइटनर, गांजा, चोरी की बाइक, चाकू, कैश के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स—Darbhanga में लहेरियासराय पुलिस की वाह! Chain Snatching Gang का पर्दाफाश, Kamtaul का चेन लुटेरा, Simri Jewelers संचालक, व्हाइटनर, गांजा, चोरी की बाइक, चाकू, कैश के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -

लहेरियासराय पुलिस और कप्तान दीपक कुमार की बड़ी कामयाबी

लहेरियासराय थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन छिनतई (Chain Snatching) की घटनाओं के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक छिनतई गिरोह के सदस्य और एक ज्वेलर्स प्रोपराइटर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान चोरी के कई सामान भी बरामद किए गए। ज्वेलर्स दुकान से बरामद हुए चार टूटा सोने की चेन। वहीं, मधु वर्मा ने बताया कि उनका चेन 02 भर का था, जिसे एक लाख पचास हजार रुपए में खरीदी थी।

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया… बीआईपी सड़क पर महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी से उचक्के की पहचान

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल 2025 को बीआईपी सड़क पर एक निजी स्कूल की शिक्षिका मधु वर्मा (पति मनोज कुमार, निवासी बंगाली टोला) ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार उचक्का आया और उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार का त्वरित एक्शन

घटना की सूचना तत्काल लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें उचक्के की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई दी। जब अन्य छिनतई घटनाओं की भी सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया गया, तो उन्हीं तस्वीरों से आरोपी की पहचान की पुष्टि हुई।

कमतौल टेकटारी गांव के जलालुद्दीन था मास्टमाइंड

सदर एसडीपीओ ने बताया कि कई पुलिसकर्मी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगे हुए थे। शनिवार की सुबह उसे पोलो मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए उच्चके की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटारी गांव के रहने वाले अमीन अंसारी के पुत्र जलालुद्दीन के रूप में हुई है।

सिमरी बाजार के रूप श्री ज्वेलर्स के सुजीत ठाकुर भी गिरोह में

उसकी निशान देही पर सिमरी बाजार के रूप श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र सुजीत ठाकुर जो सिमरी थाना क्षेत्र के मनीहास गांव के रहने वाले हैं छापामारी की गई। छापामारी के दौरान उनके दुकान से चार टूटा हुआ सोने का चेन बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुजीत ने भी जलालुद्दीन को पहचान

लहेरियासराय पुलिस ने रूप श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुजीत ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रोपराइटर ने भी सोने का चेन बेचने वाले उचक्के की भी पहचान की है। जलालुद्दीन अंसारी पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके पास से 17 पीस व्हाइटनर, 20 ग्राम गांजा, 9500 रुपया नकद, चाकू सहित चोरी का ग्लैमर बाइक की बरामद किया गया है। इस पर लहेरियासराय थाना नगर थाना सहित अन्य स्थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पोलो मैदान से हुई गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी

  • शनिवार सुबह पोलो मैदान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

  • पूछताछ के दौरान उसने हाल ही में हुई चेन छिनतई की सभी घटनाओं को स्वीकार कर लिया।

  • गिरफ्तार आरोपी की पहचान टेकटारी गांव, कमतौल थाना क्षेत्र निवासी जलालुद्दीन अंसारी के रूप में हुई।

11 अप्रैल की घटना से खुला मामला

  • 11 अप्रैल 2025 को बीआईपी सड़क पर खड़ी निजी स्कूल की शिक्षिका मधु वर्मा (पत्नी मनोज कुमार, बंगाली टोला निवासी) से बाइक सवार युवक ने गले से सोने की चेन छीन ली थी।

  • लहेरियासराय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की थी।

  • फुटेज से पता चला कि अन्य छिनतई घटनाओं में भी वही युवक शामिल था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

ज्वेलर्स प्रोपराइटर की भी गिरफ्तारी

  • जलालुद्दीन अंसारी की निशानदेही पर सिमरी बाजार स्थित रूप श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुजीत ठाकुर (मनीहास गांव निवासी, सिमरी थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया।

  • ज्वेलर्स दुकान पर छापेमारी में चार टूटा हुआ सोने का चेन बरामद हुआ।

  • प्रोपराइटर ने भी चोरी का माल खरीदने और आरोपी की पहचान करने की बात स्वीकार की है।

बरामद हुआ चोरी का सामान

  • पुलिस ने आरोपी जलालुद्दीन के पास से:

    • 17 पीस व्हाइटनर

    • 20 ग्राम गांजा

    • 9500 रुपए नकद

    • चाकू

    • चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद की है।

पुराना अपराधी है जलालुद्दीन अंसारी

  • जलालुद्दीन पहले भी जेल जा चुका है।

  • उस पर लहेरियासराय थाना, नगर थाना सहित अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं।

  • पुलिस अन्य थानों से भी घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

प्रेस वार्ता में उपस्थित अधिकारी

  • सदर एसडीपीओ अमित कुमार

  • लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार

  • दरोगा प्रशांत कुमार, राजेश कुमार रंजन, रजनीश कुमार रंजन

  • सिपाही राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

Darbhanga news: गुजरात में आयोजित भारत पर्व के दौरान दरभंगा की बेटी राखी कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मिथिला पेंटिंग का जीवंत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

Darbhanga News: केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने दरभंगा पहुंचकर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र और बेला-दोनार की प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया। किसानों और उद्यमियों से संवाद.

बिना रिजर्वेशन सीधे बिहार और यूपी का सफर! पूर्व रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Eastern Railway festival special trains: त्योहार के सीजन में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फ

Bihar Weather Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, रात में लुढ़का पारा

Bihar weather alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अरवल में पारा 19.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान।