spot_img

Darbhanga News | Benipur | Bahera | समस्तीपुर में बेहतर पुलिसिंग के बाद तेज-तर्रार Chandrakant Gauri ने संभाला बहेड़ा थानाध्यक्ष की कमान, गिनाई प्राथमिकता, कहा-भाईचारा ही हमारा संदेश

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur | Bahera | समस्तीपुर में बेहतर पुलिसिंग का जलवा दिखाने के बाद तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी Chandrakant Gauri ने बहेड़ा थानाध्यक्ष की कमान संभालते हुए अपनी प्राथमिकता गिना दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur | Bahera | नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने, भाईचारा ही हमारा संदेश है

कहा-भाईचारा ही हमारा संदेश है। इसी संदेश के साथ बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा थाना को नया कप्तान मिला है। नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकता गिनाई। मगर, उनकी प्राथमिकता क्या है, कैसी पुलिसिंग सिस्टम बहेड़ा के लोगों को मिलेंगी यह हम जरूर बताएंगें मगर पहले जान लीजिए कहां से आएं हैं चंद्रकांत गौरी। दरअसल, समस्तीपुर से स्थानांतरित होकर दरभंगा जिला में पहुंचे श्री गौरी समस्तीपुर में एक तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रूप में गिने जाते हैं। ऐसे में, बहेड़ा के लोगों की उम्मीद काफी बढ़ गई है। पढ़िए …सतीश चंद्र झा की यह रिपोर्ट।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga News | Benipur | Bahera | क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखना पहली प्राथमिकता

कहा कि थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ-साथ अपराध पर पूर्ण नियंत्रण मुख्य जिम्मेवारी में शामिल है। उन्होंने सरकार द्वारा लागू की गई शराब बंदी को सख्ती से लागू करवाने की बात बताते हुए कहा कि पूर्व से जानकारी मिली है कि यहां शराब की व्यापक पैमाने पर अवैध कारोबार की जा रही है जिस पर लगाम लगाना पुलिस प्रशासन का दायित्व बनता है और इसे सख्ती से लागू की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga News | Benipur | Bahera | ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित दिवा रात्रि गश्ती

साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित दिवा रात्रि गश्ती को नियमित जारी रखते हुए अपराध नियंत्रण का संकल्प दोहराया। समस्तीपुर से स्थानांतरित होकर दरभंगा जिला में पहुंचे श्री गौरी समस्तीपुर में एक तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रूप में गिने जाते थे। अब देखना है कि बहेड़ा थाना क्षेत्र में अमन चैन रखने में कहां तक सफल हो पाते हैं या पूर्व के थाना अध्यक्ष की तरह थाना पर बैठकर ही थाना का संचालन करते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga News | Benipur | Bahera | थाना अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल कम समय में ही चले गए पुलिस लाइन

जानकारी के अनुसार, दो सप्ताह पूर्व पदस्थापित थाना अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल नए और अनभिज्ञ होने के कारण विधि व्यवस्था को संभाल नहीं पाए और थाना के बगल में ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ गई। फलस्वरुप उन्हें यहां से पुलिस लाइन में पदस्थापित कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में मुहर्रम पर बड़ा अपडेट: एक दर्जन लोग हुए जख्मी, फिर भी शांति से निपट गया पर्व, जानें कैसे?

Darbhanga Muharram: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और शांति समिति की बैठकों ने बड़ी घटना को टाला, हालांकि नुमाइशी खेल में कुछ लोग माम#DarbhangaMuharram,#BenipurNews,#BiharPolice

दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram Security: दरभंगा जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद मोर्चा संभाल#DarbhangaNews,#MuharramSecurity,#BiharPolice

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety