Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत। सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी पंचायत निवासी रामराजी पासवान की पत्नी दुलारी देवी की भराठी चौक के पास NH-27 पार करने के दौरान बुलेट बाइक की टक्कर में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डीएमसीएच पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। दुर्गा पूजा के दौरान हादसे से पूरा गांव उदास हो गया है। फिलहाल, सिमरी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Darbhanga Accident: बिहार के दरभंगा में एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने 63 वर्षीय महिला की जान ले ली है. सिमरी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में गहरा मातम छा गया है.
घायल महिला को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, भराठी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी रामराजी पासवान की पत्नी दुलारी देवी भराठी चौक के पास NH-27 पार कर रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डीएमसीएच पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.
हादसे के बाद परिवार में कोहराम
दुलारी देवी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो स्वजनों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर आंख नम थी और पूरे भराठी पंचायत में शोक का माहौल था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर NH-27 पर सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेज रफ्तार वाहनों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही अक्सर ऐसे दर्दनाक हादसों का कारण बनती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है.







