दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर कुरूक्षेत्र का मैदान तैयार है। दोनों तरफ सेनाएं हैं। एक तरफ इंडिया वाले हैं। दूसरी तरफ एनडीए का गर्जन है। इन दोनों का लक्ष्य एक ही है, मगर दरभंगा में प्रस्तावित एम्स की घोषणा के आठ साल बाद भी अधर में लटका है। इधर, आज रविवार को महागठबंधन यानि इंडिया वालों ने धरना दिया। वहीं, कल सोमवार से एनडीए की ओर से बेमियादी अनशन है।
इधर, दरभंगा में इसके निर्माण को लेकर राजनीति बिल्कुल चरम पर है। पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शोभन बाईपास में दिए गए जमीन को केंद्रीय टीम ने अनुपयुक्त करार दे दिया।






इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बयान दिया गया कि दरभंगा में एम्स चालू हो गया। लेकिन आज भी मामला ठंडे बस्ते में ही है। पढ़िए पूरी खबर
दरभंगा की राजनीति पूरी तरह से गर्म है आज गांधी जयंती से एक दिन पूर्व महागठबंधन के नेताओं शोभन में धरना दिया है। जबकि भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर गांधी जयंती के दिन से अनिश्चिकालीन धरना पर एम्स निर्माण की मांग को लेकर बैठेंगे।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा में राजनीतिक तापमान इनदिनों लगातार बढ़ा हुआ है आये दिन सत्ता और विपक्ष के नेता अपने अपने सरकार को बचाते हुए एम्स को लटकाने का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते आ रहे हैं।
आज के धरना प्रदर्शन में महागठबंधन के लगभग सभी दल के नेता एक साथ मंच पर मौजूद थे वही बिहार सरकार के मंत्री ललित यादव के अलावा कई विधायक सहित लालू यादव के बेहद करीबी पूर्व विधायक भोला यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी शामिल हुए।
सभी लोगों ने दरभंगा में एम्स अब तक नहीं बनने का ठीकरा BJP ओर केंद्र सरकार के ऊपर फोड़ा। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार सरकार शोभन में एम्स के लिए जमीन दे दिया लेकिन केंद्र सरकार शोभन की जमीन पर NOC नहीं दे रहा है।
केंद्र सरकार NOC दे दे तो तुरंत जमीन को एम्स के अनुरूप पूरा करने का काम भी सुरु कर दिया जाएगा । दूसरी तरफ एम्स निर्माण को लटकाने भटकाने का आरोप लगा दो अक्टूबर से दरभंगा के सांसद गोपाल जी के अनशन पर बैठेंगे की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया भी इंडिया महागठबंधन के लोगो ने दी।
इस सम्बंध में बिहार सरकार के पीएचइडी मंत्री ललित यादव ने कहा की भाजपा सांसद नौटंकी करने के लिए धरना पर बैठ रहे बिहार सरकार ने तो जमीन दे दी है सांसद को चाहिए कि वो केंद्र सरकार से NOC लाकर बिहार सरकार को दे। बिहार सरकार पत्र मिलते ही मिट्टीकरण का काम करवा देगी।
राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि अब केंद्र की सरकार यहां एम्स का निर्माण करवा भी नहीं पायेगी। 2024 में केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो हमलोग यहां एम्स बनवायेंगे।
यहां की जनता ने जहां तय किया है उसी जगह पर हमलोग एम्स बनवायेंगे। और लोगो को दिखाएंगे की लोलैंड में भी कितना अच्छा एम्स के लिए भवन बन सकता है। इसके निर्माण से केवल अगल बगल के जिला को ही नही नेपाल के लोगो को भी इस अस्पताल का लाभ मिलेगा।
वहीं, एम्स निर्माण को लेकर कल से बिहार सरकार के खिलाफ दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर बेमियादी अनशन पर बैठेेंगे। सांसद की ओर से एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। यह अनशन कार्यक्रम भाजपा के द्वारा प्रस्तावित एम्स निर्माण स्थल शोभन बाईपास वाली जमीन पर होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
बिहार सरकार ने जिस जमीन को एम्स निर्माण के लिए दिया और केंद्र सरकार ने उसे ठुकरा दिया था। इस अनशन कार्यक्रम को भाजपा बड़े स्तर पर करने की तैयारी की है। इस अनिश्चितकालीन अनशन में स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ पूर्व स्वाथ्य मंत्री अश्वनी चौबे भी शामिल होंगे।
इस अनशन के माध्यम से सांसद ने पूरे दो सौ एकड़ जमीन देने और गठ्ठे वाले जमीन को मिट्टी भर कर एम्स के अनुरूप तैयार करने की मांग बिहार सरकार से करेंगे और अनशन पर बैठेंगे।
चुनावी वर्ष से पहले दरभंगा में बनने वाला एम्स पर अचानक राजनीत तेज़ हो गई है केंद्र और राज्य की सरकार एक दूसरे पर एम्स को जानबूझ कर राजनीतिक फायदे और नुकसान के लिए राजनीति करने का आरोप लगा रहे है।
इसी आरोप प्रत्यारोप के बीच बिहार सरकार पर एम्स को लटकाने भटकाने का आरोप लगाते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने आमरण अनशन की घोषणा की है। कल यानी दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सांसद गोपाल जी ठाकुर दरभंगा के शोभन बाईपास के पंचोभ में एम्स वाली जमीन पर आमरण अनशन पर बैठेंगे।
एक तरफ अनशन वाली जगह पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है वही अनशन से एक दिन पहले बीजेपी की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पार्टी के महामंत्री के अलावा दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ कई विधायक शामिल हुए।








